May 15, 2025 1:51 PM

views 14

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आज पंजाब के जालंधर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

  ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए आज पंजाब के जालंधर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ऑपरेशन के दौरान सेना का साहस, पराक्रम और रणनीति प्रत्‍येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह यात्रा सशस्त्र बलों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए सभी जिलों, मंडलों और वार्डों में ...

May 15, 2025 1:49 PM

views 15

20 मई को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम राहत पर विचार करेगा सर्वोच्‍च न्‍यायालय 

    सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा है कि वह 20 मई को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम राहत पर विचार करेगा।      प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को 19 मई तक अपने लिखित नोट दाखिल कर...

May 15, 2025 1:37 PM

views 27

सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई मामूली गिरावट

आज दोपहर के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ काम कर रहे थे। ताजा समाचार मिलने तक 30 शेयरों वाला बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स एक सौ 40 अंक की गिरावट के साथ, 81 हजार एक सौ 91 पर रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21 अंक गिरकर 24 हजार छह सौ 46 पर कारोबार कर रहा है।

May 15, 2025 1:36 PM

views 29

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन आज, चैंपियन बनने के लिए तैयार महाराष्ट्र

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज शाम सम्‍पन्‍न हो रहे हैं। बिहार के पटना में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम साढे छह बजे आयोजित रंगारंग समारोह के साथ यूथ गेम्स का समापन होगा। यूथ गेम्स 4 मई से शुरू हुए थे। आखिरी दिन पटना और राजगीर में बास्केटबॉल, कुश्ती और तलवारबाजी में पदक के लि...

May 15, 2025 1:24 PM

views 35

डीआरडीओ ने समुद्री जल विलवणीकरण के लिए उच्च दबाव वाली नैनोपोरस पॉलिमर झिल्ली विकसित की

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने उच्‍च दबाव के साथ समुद्री जल के खारे पानी से लवणों को अलग करने की प्रक्रिया के लिए नैनोपोरस यानी सूक्ष्‍म छिद्रों की कई परतों वाली पोलिमेरिक झिल्‍ली विकसित की है। स्‍वदेश निर्मित इस तकनीक का उपयोग भारतीय तटरक्षक जहाजों में हो सकेगा। डीआरडीओ की कानपुर स्थित ...

May 15, 2025 1:18 PM

views 24

तमिलनाडु विधेयक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्‍यायालय से पूछे 14 सवाल 

    तमिलनाडु विधेयक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्‍यायालय से सवाल पूछे हैं। उन्‍होंने कहा कि संविधान में निर्धारित समय सीमा की व्‍यवस्‍था न होने पर भी क्‍या विधेयकों की मंजूरी के लिए राज्‍यपालों पर कोई समय सीमा तय की जा सकती है? संविधान के अनुच्‍छेद 14...

May 15, 2025 1:14 PM

views 11

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आज नई दिल्ली में इंक्लूसिव इंडिया समिट का आयोजन किया

  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आज नई दिल्ली में इंक्लूसिव इंडिया समिट का आयोजन किया, ताकि ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे मनाया जा सके। इस अवसर पर विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा व्यक्तियों के लिए भाषा, जीवन, शिक्षा और जीवनयापन तक पहुँच की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार के हस्ताक्षर भाषा सी...

May 15, 2025 1:11 PM

views 15

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर के मुकाबले में थाई शटलर रत्चानोक इंतानोन से हारीं मालविका बंसोड़

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर के मुकाबले में मालविका बंसोड़ पूर्व विश्व चैंपियन और थाई शटलर रत्चानोक इंतानोन से 12-21, 16-21 से हार गईं। पहला गेम हारने के बाद मालविका ने दूसरे गेम में वापसी की। दूसरे मैच में उन्होंने 8 अंक जुटाए, लेकिन थाई शटलर रत्चानोक इंतानोन के नेट पर ड्रॉप शॉट खेल...

May 15, 2025 12:55 PM

views 14

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर की स्थिति का जायजा लेंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, उनके साथ रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।     रक्षा मंत्री श्रीनगर में सेना के 15 कोर मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जहां उन्हें ऑपरेशनल...

May 15, 2025 12:04 PM

views 38

उत्‍तर प्रदेश: बिहार से दिल्‍ली जा रही बस में लखनऊ में लगी आग, पांच लोगों की मौत

    उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक चलती बस में भीषण आग लगने से दो बच्‍चों सहित पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई। बिहार से दिल्‍ली आ रही स्‍लीपर बस में लखनऊ में मोहन लाल गंज के पास किसान पथ पर अचानक आग लग गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।      लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्‍त निपुण अग्र...