May 15, 2025 9:11 PM

views 40

इस्रायली हवाई हमलों में गाजा पट्टी में आधी रात से अब तक 115 लोगों की मौत

इस्रायली हवाई हमलों में गाजा पट्टी में आधी रात से अब तक 115 लोगों की मौत हो गई है, जो हाल के हफ्तों में सबसे घातक दिनों में से एक है। दक्षिणी शहर खान यूनिस में विस्थापित परिवारों को आश्रय देने वाले घरों और टेंटों पर रात भर बमबारी की गई, जिसमें 56 लोग मारे गए। उत्तरी शहर जबालिया में घातक हमलों में 13...

May 15, 2025 8:57 PM

views 24

नागालैंड में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आज वोखा जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई

नागालैंड में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आज वोखा जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद की निंदा करना और भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान करना था। यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूह...

May 15, 2025 8:55 PM

views 38

प्रधानमंत्री ने आतंक के खिलाफ भारत की नीति को नए सिरे से परिभाषित किया है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने आतंक के खिलाफ भारत की नीति को नए सिरे से परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को इतिहास में आतंक के विरुद्ध भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया। उन्होंने इ...

May 15, 2025 8:53 PM

views 34

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने जहरीले कचरे की हाथ से सफाई की प्रथा को समाप्त करने के लिए सभी राज्यों से आग्रह किया है

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने जहरीले कचरे की हाथ से सफाई की प्रथा को समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 14 निर्देशों के तत्काल कार्यान्वयन के लिए सभी राज्यों से आग्रह किया है। आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनसे अपने ऐतिहासिक 2023 के ...

May 15, 2025 8:51 PM

views 35

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की है

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की है।  उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में देश की रणनीतिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। कृषि मंत्री ने यह बात नागालैंड के पेरेन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि ...

May 15, 2025 8:49 PM

views 22

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज रंगारंग समारोह के साथ समापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज रंगारंग समारोह के साथ समापन हो गया।      समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल की नयी संस्कृति विकसित किया जा रहा ‌ है। श्रीमती खडसे ने कहा कि भारत खेलो के माध्यम से ते...

May 15, 2025 8:34 PM

views 27

आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को इस्राइल का पूरा समर्थन

इस्राइल रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल -सेवानिवृत्त- आमिर बारम ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को इस्राइल का पूरा समर्थन दिया है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ फोन पर बातचीत में मेजर जनरल बारम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने आपसी रक्षा संबंध प्रगाढ़ करने की प्रतिब...

May 15, 2025 8:31 PM

views 49

सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि कि चीनी उपग्रहों ने पाकिस्तान की सहायता की है

सरकार ने कई समाचार चैनल और सोशल मीडिया पोस्ट की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा था कि चीनी उपग्रहों ने पाकिस्तान की सहायता की है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्‍ट चैक इकाई ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री को गलत तरीके से पेश किया...

May 15, 2025 8:28 PM

views 28

सरकार ने 26/11 आतंकी हमले के मामले में सुनवाई के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के नेतृत्व में अधिवक्‍ताओं की एक टीम नियुक्त की है

सरकार ने 26/11 आतंकी हमले के मामले में सुनवाई के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के नेतृत्व में अधिवक्‍ताओं की एक टीम नियुक्त की है। इस मामले में तहव्वुर हुसैन राणा आरोपी है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि विशेष लोक अभियोजकों की टीम में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू, वरिष्ठ अधिवक्ता दयान क...

May 15, 2025 8:26 PM

views 30

सरकार ने तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग फर्म सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है

सरकार ने तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग फर्म सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। जारी आदेश में, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो-बीसीएएस ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया है। इस कंपनी के लिए सुरक्षा मंजूरी नवंबर 2022 में ...