December 30, 2025 2:09 PM

views 49

उत्तराखंड: सभी सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की उपलब्धता 8 मार्च तक होगी सुनिश्चित

उत्तराखंड के सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालयों की उपलब्धता 8 मार्च तक सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में, राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने आज सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सभी जिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस क...

December 30, 2025 2:02 PM

views 50

आज भीम यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी ऐप की 9वीं वर्षगांठ

आज भीम यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी ऐप की 9वीं वर्षगांठ है। भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम का भीम एप की वर्ष 2016 में इसी दिन शुरूआत हुई थी। इस वर्ष 28 दिसंबर तक भीम एप के माध्‍यम से 64 हजार करोड़ रुपये से अधिक के 66 करोड़ 30 लाख से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए हैं। महीने के आधार पर, भीम एप से 25 लाख करोड़ र...

December 30, 2025 1:44 PM

views 53

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात हेली तीव्र होकर चौथी श्रेणी के तूफान में बदला

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात हेली तीव्र होकर चौथी श्रेणी के तूफान में बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से आज किम्बर्ली क्षेत्र में भीषण तबाही होने की आशंका है। डर्बी समेत इस क्षेत्र में 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमा...

December 30, 2025 1:16 PM

views 41

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

December 30, 2025 2:21 PM

views 60

देश के उत्‍तरी भाग में घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित, दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण 118 उड़ानें रद्द

देश के उत्तरी भागों में घने कोहरे से आज रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली आने वाली 20 से अधिक रेलगाड़ी तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। खराब मौसम के कारण हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण आज 118 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने सोशल मीडिया प...

December 30, 2025 1:47 PM

views 48

केरल के अलाप्पुझा जिले में एवियन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए गए

केरल के अलाप्पुझा जिले में एवियन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इसके लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में नमूने भेजे गए हैं। रोकथाम को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई गई और तुरंत उपाय शुरू किए गए। प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले मुर्गे-मुर्गियों को...

December 30, 2025 12:17 PM

views 40

कंबोडिया ने विशेष रूप से थाईलैंड से सटे सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया

कंबोडिया ने विशेष रूप से थाईलैंड से सटे सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा, संरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से लिया गया है।   कंबोडिया से उड़ने वाले ...

December 30, 2025 12:15 PM

views 49

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान का स्‍मरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान का स्‍मरण किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 30 दिसंबर, 1943 को नेताजी ने पोर्ट ब्लेयर में अटूट साहस और वीरता के साथ तिरंगा फहराया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास का यह क्षण देश को याद दि...

December 30, 2025 12:11 PM

views 319

13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा

13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कल दुबई में विश्व खेल शिखर सम्मेलन में की गई। इसमें वैश्विक खेल जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इसका आयोजन दुबई खेल परिषद ने किया। इसका विषय खेल के माध्यम से विश्व को एकजुट करना था। इसमें वैश्विक सहयोग और विकास को प...

December 30, 2025 12:08 PM

views 41

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के विनायक क्षेत्र में बस दुर्घटना, छह लोगों की मौत

उत्तराखंड में, अल्मोड़ा जिले के विनायक क्षेत्र में आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार यह बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। बस में लगभग 17 से 18 लोग सवार थे।   घायलों का उपचार भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। दुर...