May 20, 2025 8:44 AM

views 29

लोकतंत्र के अस्तित्व और विकास के लिए एक मजबूत न्यायिक प्रणाली आवश्यक: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि लोकतंत्र के अस्तित्व और विकास के लिए एक मजबूत न्यायिक प्रणाली आवश्यक है। नई दिल्ली में कल शाम एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि दुनिया भर में जांच कार्य कार्यपालिका के दायरे में आता है और उस पर निर्णय लेना न्यायपालिका की जिम्‍मेदार...

May 20, 2025 8:41 AM

views 23

सरकार ने नये ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया पोर्टल का शुभारंभ किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया। नया पोर्टल मौजूदा 50 लाख से अधिक ओसीआई कार्डधारकों और नए उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और अनुकूल अनुभव प्रदान करेगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि भारत ओसीआई कार्डधारकों को विश्व...

May 20, 2025 8:31 AM

views 51

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इंदिरा सौर गिरी जल विकासम योजना की शुरुआत की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नागरकुरनूल जिले के माचाराम गांव से इंदिरा सौर गिरी जल विकासम योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत आदिवासी किसानों को बागवानी फसलों की सिंचाई के लिए 5  से 7.5 हॉर्स पावर के मुफ्त सोलर पंप प्रदान किये जायेंगे। इस नई योजना के शुभारंभ के दौरान 12 सूत्री, ...

May 20, 2025 8:24 AM

views 21

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 2040 तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 12 अरब डॉलर से अधिक धन उत्पन्न होने की उम्मीद है। लंदन में आयोजित पहली ब्रिटेन-यूरोपीय संघ शिखर बैठक से पहले इस समझौते का खुलासा किया गया। इस बैठक को दोनों पक्षों ने ऐतिहासिक बताया। यूरोपीय...

May 20, 2025 8:42 AM

views 22

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नीदरलैंड के हेग में रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ की बैठक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति का समर्थन करने के लिए नीदरलैंड्स की सराहना की है। डॉ. जयशंकर ने कल हेग में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप के साथ चर्चा के दौरान यह टिप्‍पणी की। वे नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छ...

May 20, 2025 8:10 AM

views 15

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा रूस और यूक्रेन युद्ध विराम और युद्ध की संभावित समाप्ति के लिए तत्काल और सीधी बातचीत शुरू करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूस और यूक्रेन युद्ध विराम और युद्ध को समाप्‍त करने के लिये प्रत्‍यक्ष बातचीत शुरू करेंगे। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर लम्‍बी बातचीत के बाद कहा कि पुतिन से बातचीत सकारात्मक रही और दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं। सोशल मी...

May 20, 2025 8:03 AM

views 23

17वीं लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी 2025 आज से मलेशिया में होगी शुरू

17वीं लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी -एलआईएमए 2025 आज से मलेशिया के लंगकावी में शुरू होगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वे इस प्रदर्शनी में भारतीय मंडप का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायने...

May 20, 2025 7:45 AM

views 17

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का विषय है 'समेकित कार्रवाई: 2047 तक विकसित भारत के लिए कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार को आकार देना।' कार्यक्रम के दौरान, ...

May 20, 2025 7:42 AM

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया पोर्टल की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआईपोर्टल की सराहना की है।  सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्नत सुविधाओं और बेहतर कार्यक्षमता के साथ नया ओसीआई पोर्टल नागरिक अनुकूल डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

May 20, 2025 7:29 AM

views 15

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तीन दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गोवा की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे कल मोरमुगाओ बंदरगाह की नई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उपराष्‍ट्रपति बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वे तटरक्षक बल के पोत पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे।   उपराष्...