May 21, 2025 8:41 PM

views 31

बांग्लादेश ने म्यांमार के राखिन राज्य में बांग्लादेश के माध्यम से “मानवीय गलियारे” की अनुमति देने की किसी भी संभावना से इनकार किया

बांग्लादेश ने म्यांमार के राखिन राज्य में बांग्लादेश के माध्यम से "मानवीय गलियारे" की अनुमति देने की किसी भी संभावना से इनकार किया। बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने कहा कि सरकार ने न तो किसी पक्ष के साथ इस तरह के प्रस्ताव पर चर्चा की है और न ही चर्चा करने का इरादा है। हालांकि,...

May 21, 2025 8:36 PM

views 65

दुनिया को भारत से नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई विनियमन मॉडल की उम्मीद- अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दुनिया को भारत से नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई विनियमन मॉडल की उम्मीद है। श्री वैष्णव ने आज एक साक्षात्कार में कहा कि भारत एआई को विनियमित करने के लिए तकनीकी-कानूनी दृष्टिकोण अपना रहा है। उन्होंने कहा कि डीपफेक, पूर्वाग्रहों और ...

May 21, 2025 8:32 PM

views 39

भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा

भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज...

May 21, 2025 8:29 PM

views 35

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार में एक स्कूल बस पर हुए बम हमले में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार में एक स्कूल बस पर हुए बम हमले में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले में बस चालक और उसके सहायक की भी मौत हो गई। हमले के समय बस सैनिक स्कूल जा रही थी। बस में करीब 40 स्कूली बच्चे सवार थे। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।    ...

May 21, 2025 7:55 PM

views 29

आईओआरए की मंत्रिपरिषद की बैठक आज वर्चुअल रूप से  श्रीलंका में आयोजित

24वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए की मंत्रिपरिषद की बैठक आज वर्चुअल रूप से  श्रीलंका में आयोजित की गई। इसका विषय था : "भविष्य की पीढ़ी के लिए सतत हिंद महासागर"। विदेश सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।     विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत वर्तमान में आईओआरए क...

May 21, 2025 7:54 PM

views 10

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित रखने का निर्णय सोच-समझकर उठाया गया कूटनीतिक कदम- उत्तम कुमार सिन्हा

सीमा पार जल मुद्दे पर जाने-माने टिप्पणीकार उत्तम कुमार सिन्हा ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित रखने के भारत के निर्णय को सोच-समझकर उठाया गया कूटनीतिक कदम बताया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह निर्णय लिया था। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री सिन्हा ने कहा कि भारत इस आशा के साथ...

May 21, 2025 7:49 PM

views 32

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए आक्रामक वैश्विक अभियान शुरु

भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए अपना आक्रामक वैश्विक अभियान शुरु किया है। इसके अन्‍तर्गत आज दो सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल नौ देशों की यात्रा पर रवाना हुए। जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों के अ...

May 21, 2025 7:47 PM

views 39

बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता

बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह 'हार्ट लैंप' ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कन्‍नड लेखिका बन गई हैं। उनकी पुरस्कार विजेता कृति हार्ट लैंप दीपा भास्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित बारह लघु कथाओं का संग्रह है।...

May 21, 2025 7:27 PM

views 29

दिल्ली सरकार ने आज श‍हर के गौशालाओं और डेयरी मालिकों के साथ बैठक की

राजधानी की सड़कों पर आवारा गायों की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने आज श‍हर के गौशालाओं और डेयरी मालिकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने संबंधित विषयों पर उनके साथ चर्चा की।     संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगा...

May 21, 2025 7:22 PM

views 35

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक-एफआरआई प्रस्‍तुत किया है

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक-एफआरआई प्रस्‍तुत किया है। यह साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अग्रिम कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के साथ वित्तीय संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए एक बहुआयामी उपकरण है। डिजिटल भुगतान के समय इस उपकरण के साथ चिह्नित मोबाइल नंबरों के मामले में साइबर सुरक्षा...