May 24, 2025 8:30 AM

views 81

आज नई दिल्‍ली में नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। इस वर्ष की बैठक का विषय है विकसित भारत के लिए विकसित राज्‍य @2047 । शासी परिषद की बैठक में इस विषय पर चर्चा होगी। बैठक में राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के उपराज्‍यपाल, केन...

May 24, 2025 8:31 AM

views 53

भारत ने पाकिस्‍तान के विमानों के लिए नोटम यानी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 23 जून तक बढ़ाया

भारत ने पाकिस्‍तान के विमानों के लिए नोटम यानी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 23 जून तक बढ़ा दिया है। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार सैन्‍य विमानों सहित पाकिस्‍तान में पंजीकृत और संचालित किसी भी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।     नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में नाग...

May 24, 2025 8:26 AM

views 21

मलेशिया मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में आज के. श्रीकांत का सामना जापान के यूशी तनाका से होगा

मलेशिया मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में आज भारत के किदांबी श्रीकांत का सामना जापान के यूशी तनाका से होगा। यह मैच आज सुबह सवा दस बजे से शुरू होगा। इससे पहले कल क्‍वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पापो को हराया था। श्रीकांत प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय...

May 24, 2025 8:24 AM

views 9

सिंगापुर में नए मंत्रिमंडल का हुआ गठन

सिंगापुर में नए मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि नया प्रशासन तेजी से बदलती दुनिया में सिंगापुर की जगह सुरक्षित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए अर्थव्यवस्था को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।     उन्होंने प्रमुख वैश्विक शक्तियो...

May 24, 2025 8:19 AM

views 16

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में छह महीने के भीतर कैडर समीक्षा करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी समेत सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में छह महीने के भीतर कैडर समीक्षा करने का निर्देश दिया है। यह समीक्षा वर्ष 2021 में ही होनी थी, लेकिन इसमें विलंब हो गया।     न्‍यायमूर्ति अभय एस. ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने कार्मि...

May 24, 2025 8:32 AM

views 26

अमरीका: हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश का प्रमाणन रद्द करने के आदेश पर अदालत ने लगाई अस्थायी रूप से रोक

अमरीका की एक अदालत ने विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय का प्रमाणन रद्द करने के ट्रम्प प्रशासन के आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। ट्रम्प प्रशासन के गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले ही हार्वर्ड विश्वविद्यालय का विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश देने का प्रमाणन रद्द किया ...

May 24, 2025 7:34 AM

views 21

फुटबॉल: भारत के राहुल के. पी. का द सॉकर टूर्नामेंट में वेस्ट हैम यूनाइटेड की टीम में हुआ चयन

फुटबॉल में भारत के राहुल के. पी. को आगामी द सॉकर टूर्नामेंट-टीएसटी में वेस्ट हैम यूनाइटेड के लिए खेलने के लिए चुना गया है। यह एक अमरीकी फुटबॉल प्रतियोगिता है। राहुल इस टूर्नामेंट के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्लब द्वारा चुने जाने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं।     यह प्रतियोगिता 4 ...

May 24, 2025 7:59 AM

views 12

गोवा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने न्यू जुआरी सेतु पर किया वेधशाला टॉवर्स का शिलान्‍यास

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को प्रोत्‍साहन देने के लिए, न्यू जुआरी सेतु पर 2 अरब 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले वेधशाला टॉवर्स का शिलान्‍यास किया।     डिजाइन, निर्माण, वित्‍त, संचालन और हस्‍तांतरण (डीबीएफओटी) मॉडल के अंर्तगत विकसित की...

May 24, 2025 8:31 AM

views 22

नीरज चोपड़ा ने जानुस्‍ज कुसोचिन्‍स्‍की मेमोरियल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पौलेंड के चोरजाऊ में जानुस्‍ज कुसोचिन्‍स्‍की मेमोरियल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 84.14 मीटर भाला फेंका।     जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस स्‍पर्धा में 86.12 मीटर भाला फेंककर ...

May 24, 2025 6:37 AM

views 21

आईपीएल: सनराइजर्स हैदाराबाद ने रॉयल चेंलेजर्स बंगलुरू को 42 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात लखनऊ में सनराइजर्स हैदाराबाद ने रॉयल चेंलेजर्स बंगलुरू को 42 रन से हरा दिया। 232 रन के लक्ष्‍य के जवाब में बेंगलुरू की टीम 19 ओवर और पांच गेंद में 189 रन पर ही सिमट गई। सनराइजर्स के कप्‍तान पैट कमिन्‍स ने तीन और ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।       इससे पहले सनराइजर्स है...