December 31, 2025 1:58 PM

views 101

दक्षिण कोरिया: भारत समेत छह अन्य देशों के समूह पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रसंस्करण शुल्क में छूट की समयसीमा बढ़ाई

दक्षिण कोरिया भारत, चीन, वियतनाम, फिलीपींस, इंडोनेशिया और कंबोडिया से आने वाले समूह पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रसंस्करण शुल्क में छूट को छह महीने के लिए और बढ़ाएगा। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री कू युन-चोल ने कहा कि सी-3-2 वीज़ा के लिए शुल्क छूट अगले वर्ष जून के अंत तक जारी रहेगी।   श्री कू ने कहा...

December 31, 2025 1:25 PM

views 47

दक्षिण अफ्रीका: भारत से संबंधित थी इस वर्ष बेची गई लगभग आधी यात्री कारें

दक्षिण अफ्रीका में इस वर्ष बेची गई लगभग आधी यात्री कारों का संबंध भारत से था। ये कारें या तो महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों द्वारा निर्मित हैं, या इनमें भारत में बने पुर्जे लगे हैं। पिछले वर्ष के बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने अग्रणी भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वर्ष...

December 31, 2025 1:12 PM

views 39

औद्योगिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने किया अमृतसर का दौरा

  औद्योगिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने पंजाब में औद्योगिक विकास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में संभावनाएं तलाश करने के लिए कल अमृतसर का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने विभिन्न उद्योगपतियों से उद्योगों की वर्तमान स्थिति और उनके सामने आने वाली समस्...

December 31, 2025 1:07 PM

views 93

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में आज सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों ...

December 31, 2025 1:01 PM

views 85

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 3 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल परीक्षा पे चर्चा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कल तक तीन करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि भागीदारी का व्यापक स्तर परीक्षा पे चर्चा को एक सच्चा जन आंदोलन साबित करता है।   देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने कार्यक्रम में...

December 31, 2025 12:56 PM

views 29

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बिहार में कड़ाके की ठंड अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में घने कोहरे की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फरबाद में मूसलाधार बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और ...

December 31, 2025 11:22 AM

views 200

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। सीबीएसई के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले 3 मार्च को निर्धारित थी वे अब 11 मार्च को आयोजित की जाएगी।   वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा की तिथि 3 मार्च के स्‍थान पर अब 10 अप्र...

December 31, 2025 11:19 AM

views 66

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 171 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता की अपील शुरू की

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 में अफगानिस्तान के लिए एक सौ 71 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता अपील शुरू की है। आगामी वर्ष में अफगानिस्तान के विश्व के सबसे बड़े मानवीय संकटों का सामना करने की आशंका है। देश में लगभग 2 करोड़ 19 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता होगी। इनमें 1 करोड़ 74 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक...

December 31, 2025 10:48 AM

views 76

पेरू: दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, लगभग 30 यात्री घायल

दक्षिण अमरीकी देश पेरू में, दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत हो गई है और लगभग 30 यात्री घायल हैं। यह दुर्घटना पुरातात्विक स्थल कोरिवेरैचिना के पास हुई। दुर्घटना के बाद माचूपिचू और कुज़को शहरों के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।माचूपिचू में हर साल लगभग पन्द्रह लाख पर्यटक मुख्यतः...

December 31, 2025 10:44 AM

views 119

ईरान: महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के कारण जारी विरोध प्रदर्शन तेहरान सहित कई शहरों में फैला

  ईरान में बढ़ती महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों में विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने निर्वासित रज़ा पहलवी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि प्...