May 26, 2025 10:33 AM

views 13

तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले आने की संभावना

तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले आने की संभावना है, क्‍योंकि केरल में समय से आठ दिन पहले मॉनसून आ चुका है। हैदराबाद स्थित मौसम विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर, कर्नाटक ...

May 26, 2025 10:30 AM

views 29

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया के दौरे पर गए भारतीय शिष्‍टमंडल ने विश्व नेताओं से कहा- दोषियों को बख्‍शा नहीं जायेगा

काँग्रेस सांसद शश‍ि थरूर ने कहा है कि भारत ने पाकिस्‍तान से चलाये जा रहे आतंकवाद से निपटने के लिए अब नया रुख अपना लिया है और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में बैठे आतंकवादियों को अब यह सोचने नहीं दिया जाएगा कि वे सीमा पार जाकर निर्ममता से हमारे नागर...

May 26, 2025 10:24 AM

views 19

पहली चेरी मालगाड़ी जून में जम्मू-कश्मीर से मुंबई के लिए होगी रवाना

जम्मू-कश्मीर से पहली चेरी मालगाड़ी अगले महीने मुंबई के लिए चलेगी। जल्दी खराब होने वाले उत्पादों को शीघ्रता से जम्मू-कश्मीर से बाहर पहुंचाने की नई पहल के तहत जम्मू रेलवे डिवीजन को 3 जून को कटरा रेलवे स्टेशन से मुंबई तक माल पहुंचाने का अनुरोध मिला है। इस तरह चेरी जैसे सामान कम से कम नुकसान के साथ लक्ष...

May 26, 2025 10:19 AM

views 23

रूस और यूक्रेन ने 303 कैदियों की अदला-बदली की

रूस और यूक्रेन ने कल कैदियों की रिहाई की अदला-बदली की। दोनों ओर से 303 कैदियों की यह अदला-बदली 16 मई को इस्तांबुल में हुई हालिया वार्ता के दौरान हुए समझौते का हिस्सा थी। यह 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली है।      रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिक यूक्रेन निय...

May 26, 2025 10:14 AM

views 19

मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने तटवर्ती और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज भारी व्यक्त का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप, कोंकण, गोवा और महाराष्‍ट्र में भी आज बारिश हो सकती है। दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब और राजस्‍थान में अगले ...

May 26, 2025 9:15 AM

views 17

थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट: भारतीय मुक्केबाज पवन बार्टवाल ने दी साओ रांगसे को मात, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय मुक्केबाज पवन बार्टवाल ने कल बैंकॉक में कंबोडिया के साओ रांगसे को 5-0 से मात दी और इसी के साथ वे चौथे थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।     राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बार्टवाल ने मुकाबले में शानदार कौशल और र...

May 26, 2025 9:01 AM

views 20

फ्रेंच ओपन: प्रथम वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने आसान जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत

फ्रेंच ओपन टेनिस में महिला सिंगल्स में प्रथम वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने कल कामिला राखिमोवा पर 6-1, 6-0 की आसान जीत दर्ज की। सबालेंका का अगला मुकाबला जिल टिचमन से होगा। टिचमन ने क्वालिफायर लुक्रेज़िया स्टेफ़नीनी को 6-4, 6-4 से हराया था। चीन की ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने महिला सिंगल्स के आरं...

May 26, 2025 8:56 AM

views 26

विश्व चैंपियन डी गुकेश नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में मैग्नस कार्लसन का सामना करेंगे

भारत के शीर्ष शतरंज खिलाडी और विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी आज से स्टावांगर में शुरू हो रहे प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व करेंगे। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं।     आज प्रतियोगिता में डी.गुकेश का मुकाबला दुनिया के नंबर वन मैग्नस कार्...

May 26, 2025 8:52 AM

views 30

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद के 279 रन के लक्ष्‍य के जवाब में कोलकाता की पारी 168 रन पर ही सिमट गई। उसकी ओर से मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्...

May 26, 2025 8:52 AM

views 21

विदेशी निवेशकों ने इस वर्ष मई में अब तक भारतीय शेयर बाजार में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया

विदेशी निवेशकों ने इस वर्ष मई महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजार में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार में 13,835 करोड़ रुपये का निवेश किया लेकिन, इस महीने अब तक 7,743 करोड़ रुपये ऋण बाजारों से निकाल लिये हैं।     तीन महीने के लगाता...