May 26, 2025 4:57 PM

views 34

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के पास दीवान चेऱुवु के निकट राजमाहेंद्रवरम में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना दीवान चेऱुवु से कोव्वूर की ओर जा रही एक कार के टैंकर से टकराने से हुई। कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अस्पताल मे...

May 26, 2025 4:55 PM

views 32

पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है- उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद को जो सबक सिखाया गया उसका पूरा देश कायल है। प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से दुनिया को सीधा संदेश द...

May 26, 2025 4:53 PM

views 29

पाकिस्तान में आतंकवाद एक मुक्‍त कारोबार है- विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान के शहरों और कस्बों से आतंकवादी संगठन खुलेआम अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक मुक्‍त कारोबार है। इसका पाकिस्तानी सेना और सरकार समर्थन, वित्त पोषण और इस्तेमाल कर रही है। एक साक्षात्कार में डॉ. जयशंकर ने कहा क...

May 26, 2025 2:14 PM

views 26

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सुबह नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के सभी तौर तरीकों के खिलाफ भारत की कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति पर चर्चा की गई। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और एकजुट संदेश ...

May 26, 2025 2:12 PM

views 12

मध्य प्रदेश: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नरसिंहपुर में कृषि उद्योग सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा विश्व एकजुट है। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर में कृषि उद्योग सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश को अपने सशस्त्रबलों की बहादुरी पर गर्व है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये आतंकवादियों को कड़...

May 26, 2025 2:10 PM

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने से पहले वडोदरा में एक रोड शो किया। श्री मोदी की एक झलक पाने के लिए सडक के दोनों और लोग बडी संख्‍या में एकत्रित थे। लोगों ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का पुष्‍पवर्षा से स्‍वागत किय...

May 26, 2025 1:52 PM

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के भुज में 33 परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के भुज में 53 हजार 400 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में कांडला बंदरगाह बुनियादी ढांचा, सौर ऊर्जा, बिजली ट्रांसमिशन और सड़क विकास शामिल हैं। प्रधानमंत्री भुज में विशाल रोड-शो भी करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि ऑप...

May 26, 2025 1:50 PM

views 21

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक में पहुंचने के बाद राज्य के तटीय हिस्सों में बारिश जारी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक में पहुंचने के बाद राज्य के तटीय हिस्सों में बारिश जारी है। दक्षिण कन्नड़ में जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैनात किए गए हैं। जिले में तेज बारिश से सात घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, 237 बिजली ...

May 26, 2025 1:57 PM

views 119

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अपने कार्यकाल के ग्यारह वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन वर्ष 2014 में श्री मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह देश के आधुनिक राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था क्योंकि इसने भारत में गठबंधन की राजनीति के 30 वर्ष के युग को समाप्त कर दिया था...

May 26, 2025 1:47 PM

views 23

पंजाब: सभी स्कूल में 2 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

पंजाब में गर्मी की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने अगले महीने 2 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 2 जून से 30 जून तक बंद रहेंगे।