May 31, 2025 9:03 AM

views 20

केंद्र ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को स्‍वीकृति दी

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को स्‍वीकृति दे दी है। यह राशि दो जून को जारी की जाएगी।     वित्त मंत्रालय के अनुसार, हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त से राज्य अपने पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकेंगे और अपने विकास तथा कल्याण संबंधी व्यय का व...

May 31, 2025 9:02 AM

views 22

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के लोगों के साथ न्यूजीलैंड की एकजुटता व्यक्त की है। भारत की यात्रा पर आए श्री पीटर्स ने कल नई दिल्‍ली में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।     चर्चा मे...

May 31, 2025 8:49 AM

views 18

आज हैदराबाद में होगा मिस वर्ल्ड-2025 प्रतियोगिता का फाइनल

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का फाइनल आज शाम हैदराबाद में होगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर की कुल 108 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सितारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सोनू निर्णायक मंडल में भी...

May 31, 2025 8:47 AM

views 22

आज है विश्व तंबाकू निषेध दिवस, तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति उत्‍पन्‍न की जाती है जागरूकता

आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। आज के दिन तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति जागरूकता उत्‍पन्‍न की जाती है। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू के उपयोग को समाप्त करने के लिए एक वैश्विक पहल है।

May 31, 2025 8:45 AM

views 21

आईपीएल: मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्‍स को 20 रन से हराकर क्‍वालीफायर-2 में जगह बनाई

आईपीएल क्रिकेट में कल रात चं‍डीगढ़ के महाराजा यादवेन्‍द्र सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में एलीमिनेटर मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्‍स को 20 रन से हराकर क्‍वालीफायर-2 में जगह बना ली है।     पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुम्‍बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर ...

May 31, 2025 8:50 AM

views 44

केंद्र सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत किया

केंद्र ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। इसका उद्देश्य खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में कमी लाना और घरेलू उद्योगों को प्रोत्‍साहित करना है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने कल एक अधिसूचना जारी की ।       इससे पहले इन तीनों कच्चे खा...

May 31, 2025 8:23 AM

views 128

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 6 खरब 92 अरब 70 करोड़ डॉलर हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 6 अरब 90 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर छह खरब 92 अरब 70 करोड़ डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां चार अरब 50 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच खरब 86 अरब डॉलर से अधिक हो गईं।     स्वर्ण भंड...

May 31, 2025 8:16 AM

views 24

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम और सदस्य भुवन भूषण कमल ने राष्ट्रपति मुर्मु को रिपोर्ट सौंपी।

May 31, 2025 8:16 AM

views 25

थाईलैंड ओपन अंतरराष्‍ट्रीय मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट में भारत की किरण और दीपक अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंचे

थाईलैंड ओपन अंतरराष्‍ट्रीय मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट में भारत की किरण और दीपक अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में किरण ने यूक्रेन की पोलिना चेरनेन को पांच - शून्‍य से हराया।     पुरुषों के 75 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में द...

May 31, 2025 8:06 AM

views 25

नई दिल्‍ली: साहित्य अकादमी ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में दो दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया

साहित्य अकादमी ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में साहित्य में  बदलाव विषय पर दो दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में नारी को महत्‍व देने से संबंधित  साहित्य, साहित्य में बदलाव और भारतीय साहित्य में नए आयामों पर सत्र आयोजित किए गए।   सम्‍मेलन में साहित्य में महिल...