June 11, 2025 9:13 PM

views 8

पश्चिम बंगालः दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक स्थानीय मुद्दे को लेकर कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी

पश्चिम बंगाल में आज दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक स्थानीय मुद्दे को लेकर कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। स्थिति को संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।   भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने दुकानें खोलने के लिए मंदिर समिति ...

June 11, 2025 9:11 PM

views 23

भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो

श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो भारत और श्रीलंका के मध्‍य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए आज से 14 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।   यह यात्रा दोनों देशों द्वारा अपनी दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के ल...

June 11, 2025 9:07 PM

views 10

सेबी ने निवेशकों से धन एकत्र करने वाले सभी पंजीकृत-मध्‍यस्‍थतों के लिए नया यूपीआई भुगतान तंत्र अनिवार्य किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने आज बताया कि उसने निवेशकों से धन एकत्र करने वाले सभी पंजीकृत मध्‍यस्‍थतों के लिए एक नया यूपीआई भुगतान तंत्र अनिवार्य कर दिया है, ताकि प्रतिभूति बाजार में निवेशकों की सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। आज मुंबई में अपने संबोधन में, सेबी प्रमुख तुहिन क...

June 11, 2025 9:05 PM

views 4

इस सप्ताह चीन के साथ लंदन में हुई वार्ता के बाद हुआ व्यापार-समझौताः डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस सप्ताह चीन के साथ लंदन में हुई वार्ता के बाद व्यापार समझौता हुआ है। इस समझौते के अंतर्गत चीन अमरीकी को दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति करेगा और अमरीका चीन के छात्रों को वीजा देगा। श्री ट्रंप ने घोषणा की है कि चीन, अमरीका को लौह-चुम्बक और दुलर्भ खनिजों की आप...

June 11, 2025 9:03 PM

views 22

आतंकवाद के बारे में वैश्विक-चिंता का मुद्दा है भारत और पाकिस्तान के बीच का तनावः डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया को यह समझने की आवश्‍यकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव केवल द्विपक्षीय मुद्दा नहीं है, बल्कि आतंकवाद के बारे में वैश्विक चिंता है और यह खतरा अंततः दुनिया के बाकी हिस्सों को भी प्रभावित करेगा।   ब्रुसेल्स में एक यूरोपीय मीडिया आउटलेट के साथ एक स...

June 11, 2025 9:08 PM

views 15

कच्चे खाद्य तेल पर सीमा-शुल्क को 20 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत किया गया

केंद्र ने कच्चे सूरजमुखी, सोयाबीन और ताड़ के तेल सहित कच्चे खाद्य तेल पर सीमा शुल्क को 20 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों के बीच आयात शुल्‍क अंतर 8 दशमलव सात-पांच प्रतिशत से 19 दशमलव दो-पांच प्रतिशत हो गया है।   उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सा...

June 11, 2025 8:33 PM

views 16

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिल्ली के किसानों के साथ बातचीत की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिल्ली के किसानों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने सब्सिडी से लेकर आपूर्ति-श्रृंखला तक किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को दिल्ली सरकार के समक्ष रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि के...

June 11, 2025 7:48 PM

views 21

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025’ के तहत पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में कृषक संवाद एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025’ के तहत आज पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में कृषक संवाद एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती, जल प्रबंधन, यंत्रीकरण, एफपीओ, बागवानी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। ...

June 11, 2025 7:47 PM

views 31

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग की पहल पर 55वीं वाहिनी एसएसबी, पिथौरागढ़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

स्थानीय मत्स्य पालकों को रोजगार से जोड़ने के लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग की पहल पर 55वीं वाहिनी एसएसबी, पिथौरागढ़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत एसएसबी मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित एसएसबी की सभी अग्रिम चौकियों को मत्स्य विभाग द्वारा ट्राउट मछली उपलब्ध कराई जाएगी।   इ...

June 11, 2025 7:46 PM

views 14

टिहरी जिले में जाखणीधार तहसील के टिपरी के पास तीर्थयात्रियों की एक बस के सड़क पर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

टिहरी जिले में जाखणीधार तहसील के टिपरी के पास आज तीर्थयात्रियों की एक बस के सड़क पर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय, नई टिहरी रैफर किया गया है।   हादसे में लगभग 16 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। बस में सवार लोग अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं, जो गंगोत्री दर्शन...