June 12, 2025 7:58 PM

views 10

यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी और प्रशासनिक कार्यक्रमों का लाभ वंचितों तक पहुंचे- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों में लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा...

June 12, 2025 7:54 PM

views 33

गुजरात सरकार ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किए

गुजरात सरकार ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के मद्देनजर अहमदाबाद के बी. जे. मेडिकल कॉलेज में डीएनए परीक्षण की व्यवस्था की है। विमान यात्रियों के परिजनों और करीबी लोगों, विशेषकर उनके माता-पिता और बच्चों से पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए उनके नमूने घटनास्थल पर जमा करने को कहा गया है।...

June 12, 2025 7:51 PM

views 22

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मद्देनजर एक हेल्पलाइन नंबर – प्लस (+) 44 20 7008 5000 जारी किया है

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मद्देनजर एक हेल्पलाइन नंबर - प्लस (+) 44 20 7008 5000 जारी किया है। यह उन ब्रिटिश नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए जारी किया गया है जिन्हें काउंसलर सहायता की आवश्यकता है।

June 12, 2025 7:47 PM

views 53

भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच होने वाली बैठक, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगी। जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्री मोदी की प्रस्तावित कनाडा यात्रा के ...

June 12, 2025 7:45 PM

views 27

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की घटना दिल दहला देने वाली है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की घटना दिल दहला देने वाली है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गांधी ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवार जिस दर्द और चिंता को महसूस कर रहे होंगे, वह अकल्पनीय है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित ...

June 12, 2025 6:56 PM

views 32

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने अहमदाबाद में आज हुए विमान हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने अहमदाबाद में आज हुए विमान हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सक्‍सेना ने इस हादसे को दुखद और स्‍तब्‍ध कर देने वाला बताया है। उपराज्‍यपाल ने पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करने के साथ ही घ...

June 12, 2025 6:47 PM

views 37

इजराइल अपनी धरती पर किसी भी हमले की स्थिति में ईरान के खिलाफ़ ऑपरेशन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है

इजराइल अपनी धरती पर किसी भी हमले की स्थिति में ईरान के खिलाफ़ ऑपरेशन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इजराइल ने अपनी नीति के बारे में अमरीकी अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे दी है। उधर, ईरान ने भी कहा है कि अगर कोई उकसावे की कार्रवाई की गई तो वह इजराइल पर मिसाइलें दागेगा। इस बीच, ईरान के संभाव...

June 12, 2025 6:43 PM

views 23

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री धनखड़ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उपराष्ट्रपति ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की।

June 12, 2025 6:40 PM

views 25

विदेश मंत्रालय ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

विदेश मंत्रालय ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दुर्घटना को दुखद बताते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है।

June 12, 2025 6:37 PM

views 32

गुजरात में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद, भारतीय रेलवे अहमदाबाद से यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाएगा

गुजरात में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद, भारतीय रेलवे अहमदाबाद से यात्रियों की सुविधा के लिए आज रात से दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। एक ट्रेन अहमदाबाद से मध्‍यरात्रि 12 बजे मुंबई के लिए और दूसरी ट्रेन अहमदाबाद से रात साढ़े 11 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी।