June 13, 2025 1:49 PM

views 14

विमान हादसे के संबंध में ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के विदेश मंत्रियों के संपर्क में: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि वे अहमदाबाद विमान हादसे के संबंध में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी, पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के संपर्क में हैं। डॉ. जयशंकर ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्...

June 13, 2025 2:04 PM

views 15

अहमदाबाद पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किया दुर्घटना स्थल का दौरा, सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल हुए लोगों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे और एयर इंडिया विमान दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि हृदय विदारक तरीके से अचानक इतने लोगों की मौत बहुत ही दु...

June 13, 2025 1:27 PM

views 9

पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के कारण आज कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के कारण आज कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया और अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल पंजाब में अधिकतम तापमान 39 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, लेकिन आज सवेरे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री...

June 13, 2025 2:07 PM

views 21

नई दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्ररी ने चीन के उप विदेश मंत्री सुन वोइडोंग के साथ बैठक कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए सीधी बस सेवा के साथ ही कई और उपाय करने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग के बीच नई दिल्‍ली में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। चीन के उप-विदेश मंत्री दो दिन की भारत यात्रा पर हैं।       बै...

June 13, 2025 12:36 PM

views 20

एयर इंडिया ने अपनी 16 अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया

इस्राइल के ईरान पर कल रात किये गए भीषण हमले के बाद एयर इंडिया ने अपनी 16 अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है और कुछ उड़ानों को वापस बुला लिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में एयर इंडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिन उड़ानों में बदलाव किया गया है उनके यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्‍यव...

June 13, 2025 11:03 AM

views 36

ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता व्यक्त की

भारत ने ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की है और दोनों पक्षों से किसी भी तरह के तनाव को कम करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित सभी स्थितियों पर नज़र रख रहा है।

June 13, 2025 10:58 AM

views 18

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मुंबई के तीन क्रू-मेंबर की मृत्‍यु

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मुंबई के तीन क्रू-मेंबर की भी मृत्‍यु हो गई है। बदलापुर के दीपक पाठक, डोंबिवली की रोशनी सिंघारे और पनवेल की मैथिली पाटिल फ्लाइट AI-171 के क्रू मेंबर थे।       इस बीच, मुंबई स्थित महाराष्‍ट्र सचिवालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग ने पीड़ितों के रिश्तेदारों के लिए एक हेल...

June 13, 2025 10:57 AM

views 23

घरेलू शेयर बाजार सहित समूचे एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट

इस्राइल के ईरान पर हमले की खबर से पश्चिम एशिया में उपजे तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार सहित समूचे एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट का रूख रहा। बम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक -सेंसेक्‍स शुरूआती कारोबार एक हजार 337 अंकों की गिरावट के साथ 80 हजार 355 अंक पर रहा। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्...

June 13, 2025 10:29 AM

views 17

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुचारू रूप से जारी है हवाई परिचालन

दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, ईरान, इराक और पड़ोसी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एक परामर्श में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अ...

June 13, 2025 10:26 AM

views 27

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सिंगरेनी कोलियरीज का प्रवेश सुनिश्चित हुआ।     इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के उपयोग से सिंगरेनी खदान...