June 15, 2025 5:27 PM

views 10

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, विदर्भ, छत्‍तीसगढ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों में मानसून के आगे बढने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, विदर्भ, छत्‍तीसगढ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों में मानसून के आगे बढने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की 20 तारीख तक पूर्वी मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी वर्षा होगी। उत्‍तर भार...

June 15, 2025 5:25 PM

views 39

कुरूक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर योग मैराथन

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के सिलसिले में आज हरियाणा के कुरूक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर योग मैराथन आयोजित किया गया। मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर दौड रवाना की।     मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के विषय के अनुरूप शपथ ली गई कि हरियाणा के युवाओं को योग से जोडकर म...

June 15, 2025 5:23 PM

views 39

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पास आज सवेरे हुई हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना की वायुयान दुर्घटना अन्‍वेषण ब्यूरो जांच करेगा

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पास आज सवेरे हुई हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना की वायुयान दुर्घटना अन्‍वेषण ब्यूरो जांच करेगा। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्‍यु हो गई। हेलीकॉप्‍टर केदारनाथ से गुप्‍तकाशी जा रहा था और इसमें छह यात्री तथा चालक सवार था। नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार हेलीकॉप्टर आज सुबह पांच ...

June 15, 2025 5:22 PM

views 33

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज साइप्रस पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज साइप्रस पहुंचेंगे। वे वहां दो दिन रहेंगे। पिछले दो दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है। भूमध्‍य सागर क्षेत्र के साथ भारत के संपर्क को मजबूत करने की दिशा में श्री मोदी की यह यात्रा महत्‍वपूर्ण कदम है।

June 15, 2025 2:34 PM

views 31

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश पुलिस के 60 हजार दो सौ 44 नव-नियु‍क्‍त कांस्‍टेबलों को नियुक्ति पत्र सौपें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश पुलिस के 60 हजार दो सौ 44 नव-नियु‍क्‍त कांस्‍टेबलों को नियुक्ति पत्र सौपें। राज्‍य के कानून प्रवर्तन को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।     श्री अमित शा...

June 15, 2025 2:05 PM

views 23

प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने पेयजल घोटाले में आरोपी संतोष कुमार की 42 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने पेयजल घोटाले में आरोपी संतोष कुमार की 42 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने पेयजल विभाग की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर इस घोटाले की जांच शुरु की थी। विभाग ने दो करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामले में आरोपी लिपिक संतोष कुमार के खिलाफ़ सदर थाने में ...

June 15, 2025 2:05 PM

views 23

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अंचल क्षेत्र में बिरहोर जनजाति की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अंचल क्षेत्र में बिरहोर जनजाति की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। चलंगा मौजा में सरकार द्वारा बिरहोर जनजाति को बंदोबस्त की गई 3 एकड़ से अधिक भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात के सहारे कब्जा करने का मामला सामने आने पर अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने यह कार्रवाई की।

June 15, 2025 2:04 PM

views 17

स्वास्‍थ्‍य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि खेल में असीम संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, खेल और खिलाड़ियों केे विकास को लेकर अत्यंत गंभीर हैं

स्वास्‍थ्‍य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि खेल में असीम संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, खेल और खिलाड़ियों केे विकास को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार न केवल खिलाड़ियों की हर संभव मदद कर रही है, बल्कि उनके सम्मान में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मंत्री जामताड़ा में आयोजित झारखंड स्ट...

June 15, 2025 2:04 PM

views 20

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में जैविक खेती की असीम संभावनाएं हैं

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में जैविक खेती की असीम संभावनाएं हैं। यहां अगले 10 साल में जैविक उत्पाद के बाजार में 20 प्रतिशत का विकास संभव है। इसके लिए एसओपी बनाकर किसानों को घोषित जैविक राज्यों का दौरा कराना होगा। ताकि झारखंड के किसान जैविक खेती की उपयोगिता को समझने के साथ इसक...

June 15, 2025 2:00 PM

views 11

सबसे घातक चरण में पहुँचा ईरान और इस्राइल के बीच का प्रत्यक्ष-संघर्ष

ईरान और इस्राइल के बीच प्रत्यक्ष संघर्ष, सबसे घातक चरण में प्रवेश कर गया है। एक दूसरे पर हमलों के बाद आज इस्राइल के शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए और तेहरान में एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई। दोनों देशों के बीच  सैन्य संघर्ष का यह लगातार तीसरा दिन है। जान-माल के नुकसान और बढ़ती क्षेत्रीय अस्थिरता...