January 7, 2026 9:59 PM

views 127

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कल घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कल घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश...

January 7, 2026 9:56 PM

views 129

आईएसआईएस से संबद्ध आतंकवादी मेहमत गोरेन की गिरफ्तारी

आईएसआईएस से संबद्ध आतंकवादी मेहमत गोरेन की गिरफ्तारी से यह बात स्‍पष्‍ट हो गई है कि पाकिस्‍तान आतंकवादी गुटों को शरण दे रहा है। गोरेन, यहया के नाम से भी जाना जाता है। उसे पिछले वर्ष दिसंबर में अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान सीमा पर तुर्की के राष्‍ट्रीय खुफिया संगठन ने गिरफ्तार किया था। मेहमत पर पर आत्‍मघात...

January 7, 2026 9:55 PM

views 130

ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक 29 से 36 प्रदर्शनकारी मारे गए

ईरान में विरोध प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुके हैं और तेहरान, इलम, फासा तथा कई अन्य शहरों में फैल चुके हैं। आर्थिक तंगी और राजनीतिक दमन को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। मानवाधिकार संगठनों का अनुमान है कि अब तक 29 से 36 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं, जबकि एक हजार दो सौ से अधिक...

January 7, 2026 9:54 PM

views 43

भारत, अमरीका और वेनेजुएला के बीच राजनयिक स्‍तर पर समाधान करने की कोशिश कर रहा: भारत में क्‍यूबा के राजदूत

भारत में क्‍यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मारसान अगुइलेरा ने कहा है कि भारत, अमरीका और वेनेजुएला के बीच उत्‍पन्‍न स्थिति को द्विपीक्षीय वार्ता और राजनयिक स्‍तर पर समाधान करने की कोशिश कर रहा है। नई दिल्‍ली में एक निजी समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में श्री अगुइलेरा ने कहा कि सभी लोग इस समस्‍या का समाधान...

January 7, 2026 9:53 PM

views 139

दोहा में दो दिवसीय ‘भारत उत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा

दोहा में दो दिवसीय भारत उत्सव 2026" का आयोजन किया जाएगा। यह भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाला उत्सव है। कतर में भारतीय दूतावास के सहयोग से भारतीय सांस्‍कृतिक केन्‍द्र 22 और 23 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक आइडियल इंडियन स्कूल ग्राउंड में साल के सबसे बड़े सांस्कृ...

January 7, 2026 10:20 PM

views 28

अमरीका के कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीज़ा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं: भारत स्थित अमरीकी दूतावास

भारत स्थित अमरीकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि अमरीका के कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीज़ा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि यदि छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है या वे किसी भी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो उनका वीज़ा रद्द किया जा सकता है, उन्हें देश से निकाला ज...

January 7, 2026 9:49 PM

views 55

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कबीन्द्र पुरकायस्थ का आज दोपहर सिलचर में निधन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कबीन्द्र पुरकायस्थ का आज दोपहर सिलचर में निधन हो गया, वे 94 वर्ष के थे। कबीन्द्र पुरकायस्थ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।     कबीन्द्र पुरकायस्थ का जन्म 15 दिसंबर, 1931 को तत्कालीन सिलहट जिले के कामरखाल में हुआ था...

January 7, 2026 9:38 PM

views 52

राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने सीमापार तस्‍करी पर बड़ा प्रहार करते हुए सोना तस्‍करी गिरोह का भंडाफोड किया

राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने सीमापार तस्‍करी पर बड़ा प्रहार करते हुए दिल्‍ली और अगरतला में तलाश अभियान चलाकर दुबई और बांग्‍लादेश से संचालित एक संगठित अंतर्राष्‍ट्रीय सोना तस्‍करी गिरोह का भंडाफोड किया। इस छापेमारी में दो करोड़ नब्‍बे लाख रुपए की नकदी और 29 किलोग्राम से अधिक विदेशी सोने की जब्‍ती की गई...

January 7, 2026 9:36 PM

views 32

देश की सुधार यात्रा में लगातार तेजी आ रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की सुधार यात्रा में लगातार तेजी आ रही है। सकल घरेलू उत्‍पाद के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह एनडीए सरकार के व्यापक निवेश प्रोत्साहन और मांग-आधारित नीतियों की बदौलत संभव हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार समृद्ध भारत के सपने को साकार क...

January 7, 2026 10:03 PM

views 64

अमरीकी सेना ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में वेनेजुएला के रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मरीनारा’ को जब्त किया

अमरीकी  सेना ने  उत्तरी अटलांटिक महासागर में वेनेजुएला के रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर 'मरीनारा' को जब्त कर लिया है। पहले 'बेला 1' नाम से जाना जाने वाला यह जहाज स्कॉटलैंड के उत्तर-पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमरीकी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है।     अमरीकी यूरोपीय कमान न...