January 9, 2026 11:33 AM

views 62

ईरान: प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद होने पर निर्वासित युवराज ने की सरकार की आलोचना

ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने देश में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद करने के लिए सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सभी यूरोपीय नेताओं से ईरानी जनता का समर्थन करने और शासन को जवाबदेह ठहराने के अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अनुसरण करने का आग्रह किया है। रजा ...

January 9, 2026 10:44 AM

views 157

नई दिल्ली: आज शुरू होगा विकसित भारत युवा नेता संवाद -2026 का दूसरा संस्करण

विकसित भारत युवा नेता संवाद -2026 का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली में शुरू होगा। युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि औपचारिक उद्घाटन समारोह कल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्...

January 9, 2026 10:35 AM

views 138

संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री सिंह शहर के सरोजिनी नगर इलाके में अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एच.डी. कुमारस्वामी के भी इस मौके पर मौजूद रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर, ...

January 9, 2026 8:34 AM

views 118

पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया संबोधित

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और संपर्क से प्रेरित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के लिए मानस...

January 9, 2026 8:38 AM

views 134

सरकार जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार जम्मू और कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित करने तथा आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने कल नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आतंकरोधी अभियान, आतंकवादी ढांचे और आतंकवाद के लिए धन ज...

January 9, 2026 8:48 AM

views 154

सरकार ने शुरू की निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के लिए जिला-आधारित वस्त्र परिवर्तन योजना

वस्त्र मंत्रालय ने कल गुवाहाटी में आयोजित वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला-आधारित वस्त्र परिवर्तन पहल की शुरूआत की। वस्त्र उद्योग में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए बनाई गई इस रणनीतिक पहल के तहत जिलों को विजेता और आकांक्षी जिलों में वर्गीकृत किया गया है। विजेता जिले बाधाओं को ...

January 9, 2026 10:33 AM

views 172

तमिलनाडु: केंद्र सरकार ने शुरु की 235 करोड़ रुपये की बंदरगाह अवसंरचना और डिजिटल शासन परियोजना

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में  235 करोड़ रुपये लागत की बंदरगाह अवसंरचना और डिजिटल शासन परियोजनाओं की शुरुआत की है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य की समुद्री क्षमता को मजबूत करना और भारत की समुद्र आधारित विकास रणनीति को आगे बढ़ाना है। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कल च...

January 9, 2026 7:51 AM

views 52

बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल बिहार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल में कल तक बादल और गरज के साथ तेज़ बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आज पूर्वी राजस्‍थान में बहुत घना कोहरा छाया रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्द...

January 9, 2026 7:45 AM

views 81

मलेशिया ओपन: भारत की पीवी सिंधु और पुरुष डबल्स की टीम ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बैडमिंटन में, दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता और स्‍टार खिलाड़ी पीवी सिंधु आज कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के साथ खेलेंगी। इससे पहले कल, सिंधु ने राउंड ऑफ़ 16 में जापान की आठवीं वरीयता प्राप्त टोमोको मियाज़ाकी को 21-8, 21-13 से हराय...

January 9, 2026 7:06 AM

views 60

अमरीकी टेक कंपनी- एनवीडिया के प्रतिनिधि दल से मिले आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में अमरीका की प्रौद्योगिकी कंपनी- एनवीडिया के एक दल से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि मुलाकात में भारत में स्वतंत्र जी.पी.यू. के विकास और डी.जी.एक्स. स्पार्क जैसे तीव्र उपकरण के निर्माण पर चर्चा हु...