September 6, 2023 6:40 PM

views 18

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में महानिदेशक कृषि को जांच करने को कहा है। श्री जोशी ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की...

September 6, 2023 6:39 PM

views 18

अल्मोड़ा जिले के दुरस्थ गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस को किया गया रवाना

अल्मोड़ा जिले के दुरस्थ गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस चिकित्सक, तकनीशियन सहित अन्य सभी सुविधाओं से लैस है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के दूर-दराज के गांवों के लोगों को इस एम्बुलेंस के जरिये स्वास...

September 6, 2023 6:39 PM

views 20

लद्दाख मैराथन के 10वें संस्करण के लिए छह हजार प्रतिभागियों ने छह प्रकार की दौड़ में पंजीकरण कराया

लद्दाख के लेह में कल से शुरू होने वाली लद्दाख मैराथन के 10वें संस्करण के लिए छह हजार प्रतिभागियों ने छह प्रकार की दौड़ में पंजीकरण कराया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों धावक पहले ही लेह पहुंच चुके हैं। लद्दाख दौड़ आयोजकों के अनुसार सत्ताईस देशों के धावकों ने सभी छह दौड़...

September 6, 2023 6:37 PM

views 14

प्राकृतिक आपदाओं के चलते प्रदेश में जारी मॉनसून सीजन के दौरान 6500 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं– पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि  प्राकृतिक आपदाओं के चलते प्रदेश में जारी मॉनसून सीजन के दौरान  6500 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 24 सितंबर से पहले ऐसे सभी परिवारों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। वे आज चुराह  विधानसभा क्षेत्र के त...

September 6, 2023 6:35 PM

views 28

जापान के प्रधानमंत्री ने दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ की शिखर बैठक में कहा–जापान इस अवसर का लाभ उठाने और स्थायी मित्रता को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने इंडोनेशिया में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ की शिखर बैठक में भाग लेने वाले नेताओं को एक संबोधन में कहा कि जापान इस अवसर का लाभ उठाने और स्थायी मित्रता को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जापान और आसियान मित्रता और सहयोग की 50वीं वर्...

September 6, 2023 6:32 PM

views 16

उत्तराखंड विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही जारी

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में आज डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की गई। नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रश्न काल में डेंगू का मामला उठाया, जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभी तक प्रदेश में डेंगू से 5 लोगों की मृत्यु हुई है। इन...

September 6, 2023 6:28 PM

views 18

पश्चिम बंगाल के 9 पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय के कालिंदीखाल पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया

पश्चिम बंगाल के हुगली नेचर लवर्स क्लब के 9 पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय के कालिंदीखाल पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया है। दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले ट्रैक को पूरा करने वाला यह, इस सीजन पहला दल है। दल में क्लब के कुल 13 सदस्य शामिल थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते 4 सदस्य बीच रास्ते ...

September 6, 2023 6:27 PM

views 18

कृषि विभाग ने किसानों को मोटे अनाज की जानकारी देने के लिए बेतालघाट में कार्यशाला का किया आयोजन

नैनीताल जिले के विकासखंड बेतालघाट में कृषि विभाग ने किसानों को मोटे अनाज की जानकारी देने के लिए 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में मोटा अनाज खरीद के लिए बेतालघाट विकास खण्ड में 8 केन्द्र खोले गए हैं और पहली बार स्वयं सहायता समूह को इस प्रक्रिया में शामिल किया ग...

September 6, 2023 6:24 PM

views 18

उत्तराखंड में अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना– मौसम विभाग

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 3 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर तक प्रदेश के कईं स्थानों में हल्की से मध...

September 6, 2023 6:22 PM

views 12

पौड़ी के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के दिए निर्देश

पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय को जिलास्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया है। गौरतलब है कि विकासखंड, नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर 15 और 16 ...