September 6, 2023 8:50 PM

views 29

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आठ सौ 37 करोड़ रुपये की साइबर सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आठ सौ 37 करोड़ रुपये की साइबर सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए 24 घंटे कॉल सेंटर की सुविधा प्रदान करेगी। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया ...

September 6, 2023 8:48 PM

views 55

अमरीकी ओपन टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार पुरुष डबल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंचे

यूएस ओपन टेनिस में, भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्‍वार्टर फाइनल में बोपन्‍ना और एब्‍डेन की जोड़ी ने नाथनियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी को 7-6, 6-1 से हराया। पुरुष सिंगल्‍स में दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 47वें ग्...

September 6, 2023 8:45 PM

views 23

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साँची जल्दी ही नेट जीरो शहर बन जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुरूप हमने सबसे पहले मध्यप्रदेश में सोलर सिटी का लोकार्पण किया है। मुख्य...

September 6, 2023 8:41 PM

views 43

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवाचारों के साथ सुरक्षा उपाय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवाचारों के साथ सुरक्षा उपाय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल समारोह में उन्‍होंने अवैध लोन ऐप्स पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इनमें से कई ऐप्स विदेशी है और इससे डेटा गोपनीयता का उल्ल...

September 6, 2023 8:36 PM

views 34

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय भगवान कृष्ण के जन्मोत्‍सव जन्माष्टमी को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मना रहा है

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय भगवान कृष्ण के जन्मोत्‍सव जन्माष्टमी को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मना रहा है। ढाका के कई इलाकों में कृष्ण भक्तों ने इस अवसर पर जुलूस निकाले। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अलग-अलग संदेशों में इस अवसर की पूर्व संध्या पर हिंदू समुद...

September 6, 2023 8:32 PM

views 47

एम्‍स दिल्‍ली ने मरीजों की सुविधाओं के लिए आपात चिकित्सा और सर्जिकल सेवाओं को और उत्‍कृष्‍ट करने के लिए कई कदम उठाए

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, एम्‍स दिल्‍ली ने मरीजों की सुविधाओं के लिए आपात चिकित्‍सा और सर्जिकल सेवाओं को और उत्‍कृष्‍ट करने के लिए कई कदम उठाए हैं। एम्‍स के निदेशक डॉ. एम श्री निवास ने मरीजों को बेहतर चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था प्रदान करने और देखभाल सेवाओं के लिए विभिन्‍न विभागों में बेहतर त...

September 6, 2023 8:28 PM

views 28

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जी-20 के तहत साउथ एक्सटेंशन मार्केट दिल्ली में मूर्तियों के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जी-20 के तहत साउथ एक्सटेंशन मार्केट दिल्ली में आज मूर्तियों के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इसके तहत बाजार क्षेत्र और उसके आसपास जी-20 विषय को लेकर भित्तिचित्रों और कई मूर्तियों के साथ एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। साउथ एक्सटेंशन मार्केट 1 और 2 क...

September 6, 2023 7:27 PM

views 26

राजधानी दिल्‍ली में जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर मंदिरों को विशेषरूप से सजाया गया है

राजधानी दिल्‍ली में जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर मंदिरों को विशेषरूप से सजाया गया है। यह पर्व कुछ लोग आज मना रहे हैं और कुछ लोग कल भी मनायेंगे। दिल्‍ली पुलिस ने जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर, इस्कॉन मंदिर, पंजाबी बाग स्थित जन्माष्टमी पार्क, गुफावाला मंदिर, प्रीत विहार और संतोषी माता मंदिर ...

September 6, 2023 7:21 PM

views 30

केंद्र सरकार ने तिब्बत में बन रहे चीनी बांध से उत्पन्न होने वाले खतरों से सियांग नदी को बचाने के लिए एक बड़ा बैराज बनाने का प्रस्ताव दिया

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बत में बन रहे एक विशाल चीनी बांध से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों से सियांग नदी को बचाने के लिए एक बड़ा बैराज बनाने का प्रस्ताव दिया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी। श्री खांडू ने कहा कि चीन की सरकार ति...

September 6, 2023 7:18 PM

views 107

प्रसार भारती ने डीडी स्पोर्ट्स एचडी चैनल के साथ एक और हाई-डेफिनिशन चैनल जोड़ा

देश के लोक प्रसारक प्रसार भारती ने डीडी स्पोर्ट्स एचडी चैनल के साथ अपने समूह में एक और हाई-डेफिनिशन- HD चैनल जोड़ा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि डीडी स्पोर्ट्स एचडी इस समय चल रहे एशिया कप क्रिकेट मैचों के प्रसारण के साथ शुरुआत कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इस चैनल के शुरू होने से देश भर क...