September 9, 2023 2:30 PM

views 28

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रगति मैदान में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रगति मैदान में हॉल नं.3 में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की है। इसका उद्देश्‍य जी20 देशो के प्रतिनिधियों को भारत की डिजिटल पहलों से अवगत कराना है। इस दीर्घा में 5 मुख्‍य डिजिटल पहलों को प्रदर्शित किया गया है। रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने आकाशवाणी को बताय...

September 9, 2023 2:27 PM

views 28

भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकी संघ को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया; प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को भरोसे और निर्भरता में परिवर्तन करने का आह्वान

नई दिल्ली में आज जी-20 के 18वें शिखर सम्मेलन के शुरू होने पर अफ्रीकी संघ संगठन का स्थाई सदस्य बन गया। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी संघ के प्रमुख अजाली असोमनी को स्थाई सदस्य के रूप में स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ अ...

September 9, 2023 2:22 PM

views 38

सीआईडी ने कौशल विकास निगम घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अपराध जांच विभाग- सीआईडी ने आज नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में की गई है। श्री नायडू पर ठेकों में जोड़-तोड़ करने, सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने और कौशल विकास निगम के नाम पर एक फर्जी स्कीम को बढ़ावा देन...

September 9, 2023 2:19 PM

views 36

एशिया कप क्रिकेट में कल सुपर-4 में कोलंबो में भारत का सामना पाकिस्तान से

एशिया कप क्रिकेट के सुपर फोर में, कल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो मे भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे से खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मुकाबले के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है। कल का मैच खराब मौसम के कारण रद्द होने पर यह मैच 11 सित...

September 9, 2023 2:16 PM

views 31

मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप से छह सौ से अधिक लोगों की मृत्यु, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया

भूकंप की तीव्रता छह दशमलव 8 थी और इसका केंद्र एटलस की पहाड़ी के 56 किलोमीटर पश्चिम ओकामेडेन शहर में था। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार देर रात 11 बजे आया। भूकंप से, यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर घोषित रेड वॅाल को भी क्षति पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मोरक्‍को में कल रात आए भूकंप मे लोगों क...

September 9, 2023 2:02 PM

views 15

पौड़ी के जिलाधिकारी ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश

पौड़ी के जिलाधिकारी ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में जल्द पुनःनिर्माण कार्य शुरू किए जा सकेंगे। उन्होंने नगर निकायों में गौशालाओं के लिए प्रस्ताव आगे ...

September 9, 2023 2:00 PM

views 16

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के नगर निकायों में नक्शा स्वीकृति में पैसे के लेन-देन पर नाराजगी जताई

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के नगर निकायों में नक्शा स्वीकृति में पैसे के लेन-देन पर नाराजगी जताई है। अदालत ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए महाधिवक्ता को मुख्य सचिव और नगर विकास विभाग के सचिव के साथ 11 सितंबर को बैठक करने का निर्देश दिया। रांची नगर निगम की ओर से अदालत...

September 9, 2023 1:57 PM

views 18

रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित सुकरीगढ़- लारी में सत्यापन कार्य का उपायुक्त चंदन कुमार ने निरीक्षण किया

रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित सुकरीगढ़- लारी में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर चल रहे सत्यापन कार्य का उपायुक्त चंदन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने इसे लेकर बीएलओ को कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर संवाद क...

September 9, 2023 1:55 PM

views 18

झारखंड: छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह 11 सितंबर को होगा

हजारीबाग जिला मुख्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह 11 सितंबर को होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के लिए चयनित 5193 युवाओ को ऑफर लेटर सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्...

September 9, 2023 1:51 PM

views 15

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने बूढ़ा पहाड क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल निर्माण, स्वास्थ्य समेत अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया...