March 30, 2026 9:45 PM

views 43

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में रूस के उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और रूस के बीच व्यापक सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी...

March 30, 2026 9:43 PM

views 47

सरकार ने आश्वासन दिया कि देश में उर्वरक, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी का पर्याप्त भंडार उपलब्‍ध है

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सरकार ने आज आश्वासन दिया कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने बताया कि देश की यूरिया इकाइयां वर्तमान में 80 प्रतिशत क्षमता से  उत्पादन कर रही हैं।...

March 30, 2026 9:37 PM

views 45

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद और एआईसीटीई के अनुवादिनी एआई के बीच एमओयू

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद ने शिक्षा मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा विकसित मंच अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। आयुष मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश भर में साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद ज्ञान की सार्वजनि...

March 30, 2026 9:35 PM

views 40

विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में एंजेलिका नीबलर के नेतृत्व वाले यूरोपीय सांसदों से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद की सदस्य एंजेलिका नीबलर के नेतृत्व में यूरोपीय संसद सदस्यों के साथ बैठक की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि बैठक में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के नए अध्याय और भारत तथा यूरोप के बीच बढ़ते तालमेल पर चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि य...

March 30, 2026 9:28 PM

views 82

निर्वाचन आयोग: केरल, असम और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को 2.37 लाख से अधिक मतदाता घर से मतदान करेंगे

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि केरल, असम और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में दो लाख सैंतीस हजार से अधिक मतदाता घर पर मतदान कर सकेंगे। आयोग ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 67 हजार से अधिक और 70 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की अनुमति दी गई है। इसमें केरल के ...

March 30, 2026 9:24 PM

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - सभी को जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन स...

March 30, 2026 9:21 PM

views 54

पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक करोड़ से अधिक ऋण, 17,115 करोड़ रुपये वितरित

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक रेहडी पटरी लाभार्थियों को कुल 17 हजार 115 करोड़ रुपये के एक करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। शहरी रेहडी पटरी वालो को बिना किसी गारंटी के पूंजी ऋण उपलब्ध कराने के लिए यह योजना जून 2020 में शुरू की गई थी। आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ...

March 30, 2026 9:57 PM

views 453

कल गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री मोदी महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित भी करेंगे। महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थित इस संग्रहालय में सात अलग-अलग भाग हैं, जिनमें से प्रत्येक...

March 30, 2026 9:09 PM

views 48

अफगानिस्तान में बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 28 पहुंची

अफगानिस्तान में भीषण बाढ़, भूस्खलन और आंधी-तूफान के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। अब तक 49 लोगों के घायल होने की खबर है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इस आपद...

March 30, 2026 9:02 PM

views 41

देश के 99.92% गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं: राज्य मंत्री पंकज चौधरी

सरकार ने आज कहा कि देश के 99.92% गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोकसभा में लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों के शत-प्रतिशत गांवों में भी बैंकिंग सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि है कि सरकार का प्र...