September 11, 2023 8:27 PM

views 3

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11 हजार 850 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। हजारीबाग में प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

September 11, 2023 8:25 PM

views 25

मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का आज से हुआ शुभारंभ

चंदौली में आज सदर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सघन मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर बी शरन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मऊ में नवजात शिशु को मुख्य चि...

September 11, 2023 8:21 PM

views 22

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है–परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है।   इस मौके पर परिवहन मंत्री ने नगर निगम पार्षदों और महापौर को पा...

September 11, 2023 8:18 PM

views 18

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में दक्षिण कोरिया के पॉप म्यूजिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अश्विनी कुमा...

September 11, 2023 8:15 PM

views 27

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई। देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले करोड़ों वीर और वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

September 11, 2023 8:14 PM

views 18

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित होगा

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस महीने इसकी आधारशिला रखी जाने की संभावना है। भारतीय नौसेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो और कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शि...

September 11, 2023 8:12 PM

views 15

डॉ. आशीष कुमार गोयल ने उपकरण में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष सजगता बरतने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए है कि प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए हर विद्युत उपकरण में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष सजगता बरतें। आज लखनऊ के शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति के संबंध में समीक्षा करते हुए कारपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि मौसम के चलते बिजल...

September 11, 2023 8:05 PM

views 38

नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। श्री प्रधान ने कहा कि आम सहमति और सहयोग पर आधारित वैश्विक व्यवस्था को बदलने के लिए भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नर...

September 11, 2023 8:05 PM

views 28

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में हुई शुरू

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला आज से राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में शुरू हो गई है। लौह शिल्प को घड़वा कला के नाम से भी जाना जाता है। आदिवासी लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने बताया कि इक्कीस सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में बस्तर...

September 11, 2023 8:00 PM

views 15

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी है।