September 12, 2023 8:22 AM

views 38

मौसम विभाग ने कल से ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कल से ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में भी तेज वर्षा होने की आशंका है। मौसम विभाग ने केरल और महाराष्ट्र में भी आज त...

September 12, 2023 8:20 AM

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। राष्ट्रपति मुर्मू न...

September 12, 2023 8:16 AM

views 21

मोरक्‍को भूकंप में मृतकों की संख्‍या दो हजार आठ सौ से अधिक हुई

मोरक्‍को में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार 862 हो गई है। 2 हजार 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। स्‍पेन, ब्रिटेन और कतर की राहत टीमें भी बचाव कार्यो में मदद कर रही हैं। शुक्रवार देर रात 6 दशमलव 8 तीव्रता के भूकंप ने मोरक्‍को ...

September 11, 2023 10:29 PM

views 23

भारत अमृत काल में अभूतपूर्व पैमाने पर विकास करने की आकांक्षा रखता है: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अमृत काल में अभूतपूर्व पैमाने पर विकास करने की आकांक्षा रखता है। सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद ए. अल-फलीह के साथ बातचीत  में श्री गोयल ने जी20 शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने भारत की अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप20 के संगठन की ...

September 11, 2023 10:14 PM

views 49

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों का किया दौरा

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का शिष्‍टमंडल मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए गया था। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर नौ सितम्‍बर को हुआ था । चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार थे। भारतीय दल ने माले और हुलहुमाले में 22 मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्हों...

September 11, 2023 10:12 PM

views 40

दुबई: भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है। कार्व स्टार्टअप लैब्स द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल ने नेटवर्किंग, वैश्विक आउटरीच और इन उभरते उद्यमों के लिए उत्प्रेरक ...

September 11, 2023 10:06 PM

views 13

एशिया कप क्रिकेट में कोलंबो में सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा

एशिया कप क्रिकेट में सुपर फोर स्टेज में आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाकर पाकिस्तान को 357 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार 122 और के. एल. राहुल ने 111 रन की नाबाद शतकीय ...

September 11, 2023 10:00 PM

views 32

राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं। आज विधानसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्होंने बताया कि संदिग्‍ध मतदाताओं के खिलाफ फॉरेनर ट्रिब्यूनल में अब तक दो लाख 44 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं। श्री सरमा ने यह...

September 11, 2023 9:59 PM

views 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी। वे बुधवार को गांधीनगर में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आयुष्मान भव पहल का शुभारंभ करेंगी।

September 11, 2023 9:57 PM

views 34

वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍तों ने पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अधीनस्‍थ अधिकारी के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्तों-धर्मेन्‍द्र शर्मा और नितेश कुमार व्‍यास ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब और अधीनस्‍थ अधिकारी के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियों में विशेष संक्षिप्‍त संशोधन और मतदान तैयारियों के बारे में समीक्षा बैठक की। सरकारी सूत्रों ने बताया कि संस...