September 12, 2023 8:42 PM

views 18

छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूलों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 14 सितंबर को कामकाज बंद रखने का ऐलान किया

छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूलों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 14 सितंबर को कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार कानून-आरटीई के तहत पिछले बारह वर्षों के दौरान हुए प्रवेश के एवज में सरकार से करीब ढाई सौ करोड़ रूपय...

September 12, 2023 8:42 PM

views 24

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय बस्तर डिवीजन के दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ के जनजातीय बस्तर डिवीजन के दंतेवाड़ा से परिवर्तन  यात्रा का शुभारंभ किया। पार्टी के राज्‍य प्रभारी ओम माथुर ने प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर से यात्रा को रवाना किया। यात्रा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू होगा। यात्रा इस महीने की 28 तारीख को बिलासपुर में सम्पन्न हो...

September 12, 2023 8:40 PM

views 20

पांडिचेरी में आयोजित दक्षिण एशियाई लाठी स्पोटर्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की

पांडिचेरी में आयोजित दक्षिण एशियाई लाठी स्पोटर्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। आठ से दस सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ लाठी स्पोटर्स ऑगेनाइजेशन के कार्यकारी अ...

September 12, 2023 8:38 PM

views 28

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा- डीजल वाहनों की ब्रिक्री पर 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने का कोई प्रस्‍ताव नहीं

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि डीजल वाहनों की बिक्री पर 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही है कि डीजल वाहनों पर अतिरिक्त जीएसटी लगाया जायेगा। श्री गडकरी ने कहा कि सरकार की जानकारी में ऐसा कोई प्रस्ताव नह...

September 12, 2023 8:38 PM

views 26

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तर्ज पर किया जाएगा। इससे बुन्देलखण्ड के जनपदों को विक...

September 12, 2023 8:36 PM

views 46

जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन 5 दशमलव 7 प्रतिशत बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पांच महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आज के आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक इस वर्ष जुलाई में 5.7 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह जून 2023 में 3.7 प्रतिशत पर था। जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 2.2&nb...

September 12, 2023 8:31 PM

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से आयुष्मान भव अभियान की शुरूआत करेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल आयुष्मान भव अभियान का उद्घाटन वर्चुअल माध्‍यम से करेंगी। यह अभियान सबके लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि आयुष्मान भव अभियान एक व्यापक ...

September 12, 2023 8:29 PM

views 24

वाराणसी में कल से जी-20 के तहत सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी

वाराणसी में कल से जी-20 के तहत सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। बैठक में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक परिवर्तन पर विमर्श होगा। वैश्विक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ ही स्थायी वित्त जुटाने पर भी मंथन होगा। इसमें दुनिया के 20 देशों के अलावा नौ आमंत्रित देशों के 90 से अधिक मेहमान हिस...

September 12, 2023 8:27 PM

views 22

बाराबंकी जिले में हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में अत्यधिक जलभराव होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बाराबंकी जिले में हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में अत्यधिक जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के बीच से गुजर रहे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, पांच अन्य सड़क मार्गों पर भी जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ है। कई मोहल्ले पानी में...

September 12, 2023 8:22 PM

views 30

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार तक तेज वर्षा, आंधी, बिजली और तूफान की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, गोंडा और बाराबंकी ...