September 14, 2023 5:59 PM

views 17

देवघर: सत्संग चौक से की यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत

सड़क सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन कराने के उद्देश्य से देवघर में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत सत्संग चौक से की। अभियान के पहले दिन यातायात पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट पकड़ा। इन सभी पुलिसकर्मियों की बाइक जब्त कर थाना लायी गयी। वहीं सभी से बिना हेलमेट के द...

September 14, 2023 5:53 PM

views 14

जामताड़ा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का होगा आयोजन

जामताड़ा जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। सेवा पखवाड़ा के आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिशा निर्देश दिए गए।

September 14, 2023 5:45 PM

views 35

मुजफ्फरपुर: गायघाट क्षेत्र में बागमती नदी में एक नौका दुर्घटनाग्रस्त, 10 स्कूली बच्चे लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट क्षेत्र में बागमती नदी में एक नौका दुर्घटना के बाद 10 स्कूली बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह हादसा आज सुबह हुआ जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक नौका तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर बागमती नदी में पलट ...

September 14, 2023 5:40 PM

views 12

राज्य के बीएड संस्थानों में खाली रह गई सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू

राज्य के सरकारी तथा गैर सरकारी बीएड संस्थानों में रिक्त रह गई सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू हो गई। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस संबंध में कल सूचना जारी कर दी थी। इसके तहत ऑनलाइन निबंधन तथा संस्थानों के विकल्प भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई जो 19 सितंबर तक चलेगी। ...

September 14, 2023 5:35 PM

views 15

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 17 सितंबर को देश के 70 स्थानों के साथ रांची और पूर्वी सिंहभूम में भी होगी शुरू

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 17 सितंबर को देश के 70 स्थानों के साथ झारखंड के रांची और पूर्वी सिंहभूम में लॉन्च की जाएगी। इसे लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण रा...

September 14, 2023 5:16 PM

views 45

एक महीने तक चलने वाला हिन्‍दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ

एक महीने तक चलने वाला हिन्‍दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने बेहतर समझ और व्यापक पहुंच के लिए हिन्‍दी के सरल उपयोग पर जोर दिया। हिंदी फिल्म उद्योग की मिसाल देते हुए उन्‍होंने कहा कि भाषा...

September 14, 2023 5:14 PM

views 3

प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी और देश में न्‍याय प्रदान करने की प्रणाली मजबूत होगी- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के प्रधान न्‍यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड की उस घोषणा की सराहना की है जिसमें उन्‍होंने बताया कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय उस राष्‍ट्रीय न्‍यायिक डेटा ग्रिड प्‍लेटफॉर्म के अंतर्गत आएगा जो लंबित मामलों की ट्रैकिंग प्रदान करता है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट ...

September 14, 2023 4:59 PM

views 14

आई.एन.डी.आई. गठबंधन के घटक दल केवल सनातन संस्कृति को कोस रहें है और मीडिया को धमका रहें हैं- भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्षी आई.एन.डी.आई. अलाइंस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि गठबंधन के घटक दल केवल सनातन संस्कृति को कोस रहें है और  मीडिया को धमका रहे हैं। श्री नड्डा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विपक्षी गठबंधन को तुरंत अपनी हरकतों पर रोक लगानी चाहिए। उन...

September 14, 2023 4:53 PM

views 22

महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मनोज जारांगे पाटिल और मराठा आरक्षण आन्‍दोलनकारियों की ...

September 14, 2023 4:39 PM

views 21

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान के तीसरे चरण के पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान के तीसरे चरण के पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल - एस सी डी पी एम डॉट एन आई सी डॉट आई एन के माध्यम से इस विशेष अभियान की निगरानी की जाएगी। सरकार ने इस वर्ष 2 से...