September 19, 2023 8:19 PM

views 26

उत्तराखंड के देहरादून में हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राजकीय जागडा मेला धूमधाम के साथ मनाया गया

हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राजकीय जागडा मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। जयकारों, पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने मेले के दौरान महासू देवता के दर्शन किए। इस दौरान मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने हनोल मंदिर में...

September 19, 2023 8:17 PM

views 19

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह सक्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन’’ में हिस्सा लिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह: सक्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन’’ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में करोड़ों लोगों के लिए शांतिकुंज का परिसर एक आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र है। उन्होंने बताया कि आज से ...

September 19, 2023 8:16 PM

views 11

जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर में हुई संपन्न

भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जी-20 देशों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के करीब पैंसठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

September 19, 2023 8:14 PM

views 10

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पिटकुल की ओर से दिये इस वाहन का प्रयोग शिक्षा की गुणवत्ता के प्रसार में होगा, जिससे बच्चों को इसका बेहतर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कह...

September 19, 2023 8:12 PM

views 27

पंजाब में कोटकपुरा रोड पर एक निजी बस के नहर में गिरने से 8 यात्रियों की मृत्‍यु और 11 अन्‍य घायल

पंजाब में श्री मुक्‍तसर साहिब जिले में झबेलवाली गांव के निकट कोटकपुरा रोड पर एक निजी बस के नहर में गिरने से 8 यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 11 अन्‍य घायल हो गए। आज दोपहर हुई दुर्घटना में लगभग सात यात्रियों के नहर के पानी में बह जाने की आशंका है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना स्‍थल पर पहुंचकर राहत बचाव शु...

September 19, 2023 8:11 PM

views 31

बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से सावधान रहने की अपील की

बिहार पुलिस ने बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा के बाद जालसाजों और ठगों द्वारा लोगों को गुमराह किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों से सावधान रहने की अपील की है। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि अध्यापक भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। इनके द्वारा अभ्यर्थ...

September 19, 2023 8:08 PM

views 21

प्रदेश के पथ-विक्रेताओं का महासम्मेलन 23 सितंबर को भोपाल में होगा

प्रदेश के पथ-विक्रेताओं का महासम्मेलन 23 सितंबर को भोपाल में होगा, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी 413 नगरीय निकाय और सभी ग्राम पंचायतें वर्चुअली जुड़ेंगी। वहीं श्री चौहान 26 सितम्बर को भोपाल के जम्बूर...

September 19, 2023 8:04 PM

views 18

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 1 -2 स्थानों पर भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ आकशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 1 -2 स्थानों पर भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ आकशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य ब...

September 19, 2023 8:03 PM

views 35

अंतरिक्ष केंद्र में 186 दिन के ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के बाद स्वदेश लौटे अंतरिक्ष यात्री सुल्‍तान अल नेयादी

संयुक्‍त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्‍तान अल नेयादी अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने के ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के बाद स्‍वदेश लौटे। अबूधाबी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। राष्‍ट्रपति शेख मुहम्‍मद बिन जायद अल नाहियान, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्र...

September 19, 2023 8:00 PM

views 16

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आदिवासी नेता ननकीराम कंवर की याचिका पर लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में कथित पक्षपात को लेकर भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर की याचिका पर लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ननकीराम कंवर ने अपनी याचिका में राजभवन के सचिव के बेटे-बेटी के डिप्टी कलेक्टर चुने जाने पर सवाल खड़ा किया है। व...