September 20, 2023 12:47 PM

views 27

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और उप मुख्‍यमंत्री सांसदों और मंत्रियों के साथ एक बैठक में शामिल हुए

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्‍यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज नई दिल्‍ली में कावेरी जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री-प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदलाजे, भगवंत खुबा, नारायण स्‍वामी, राजीव चन्द्रशेखर और कर्नाटक से संसद सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। सर्वो...

September 20, 2023 12:46 PM

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नुआखाई त्योहार की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नुआखाई त्योहार पर देशवासियों को बधाई दी और उनकी समृद्धि की कामना की। नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है जहां खेत की पहली उपज देवी को अर्पित की जाती है और लोग बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। यह त्योहार ज्यादातर संबलपुर, बारगढ़, ...

September 20, 2023 12:39 PM

views 2

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया

केरल के कोझिकोड में कल निपाह का कोई नया रोगी नहीं मिला। 49 व्‍यक्तियों के नमूनों की जांच की गई, जो सभी नेगेटिव पाए गए। अभी 36 नमूनों की जांच के नतीजे प्राप्‍त होने हैं। इस बीच निपाह के तीन रोगियों की हालत स्थिर है जबकि नौ वर्ष के एक बच्‍चे की हालत में सुधार हुआ है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री...

September 20, 2023 10:58 AM

views 21

दिल्‍ली में 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने की पुष्टि, लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की तैयारियां पूरी

दिल्‍ली नगर निगम ने अब तक 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं, जबकि डेंगू फैलाने की जांच करने पर 56 हजार चालान किए गए हैं। नगर निगम के करीब पांच हजार अधिकारी घर-घर जाकर मच्‍छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लोगों को पर्चे बांटकर और तरह-तरह से जानकारी देकर जा...

September 20, 2023 10:15 AM

views 16

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब जाना हुआ सुविधाजनक

पंजाब में, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक शहर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान कर रहा है। यह गलियारा नवंबर 2019 में पहले सिख गुरु श्री नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर खोला गया थ...

September 20, 2023 10:13 AM

views 29

न्यूजीलैंड में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर छह दशमलव दो तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्‍द्र पृथ्‍वी की सतह से 11 किलोमीटर नीचे था। यह स्‍थान क्राइस्‍टचर्च के पश्चिम में 124 किलोमीटर की दूरी पर था। जियो नेट वेबसाइट के अनुसार करीब 15 हजा...

September 20, 2023 8:04 AM

views 21

महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किये जाने का स्‍वागत करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि कहा

संसद में आईं महिला हस्तियों ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने की सराहना की हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला विधेयक को कल संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया। विधेयक को पेश किए जाने के अवसर पर कुछ सफल महिलाएं विशेष रूप से आम...

September 20, 2023 7:58 AM

views 47

केंद्र ने किसानों के लिए कृषि-ऋण और फसल बीमा पर तीन परिवर्तनकारी योजनाओं की शुरुआत की

केन्‍द्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि ऋण और फसल बीमा संबंधी तीन ऐतिहासिक उपाय किए हैं। कल नई दिल्‍ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान ऋण पोर्टल, घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत, किसानों का ऋणी है। उन्हों...

September 20, 2023 7:49 AM

views 25

तेलंगाना में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हुई

तेलंगाना में इस वर्ष हाल ही में कराए गए विशेष संशोधन के बाद कुल मतदाताओं की संख्‍या बढकर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हो गई है। इनमें एक करोड़ 57 लाख पुरूष, 1 करोड़ 56 लाख महिलाएं और 2 हजार 226 किन्नर शामिल है। मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि विशेष सं...

September 19, 2023 9:40 PM

views 24

नए संसद भवन में सबसे पहले महिला आरक्षण विधेयक पेश करके सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है– सूचना मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि नए संसद भवन में पहले दिन की कार्यवाही में सबसे पहले महिला आरक्षण विधेयक पेश करके नरेंद्र मोदी सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि विधानसभाओं में केवल 5 से 10 प्रतिशत महिलाएं निर्वाचित होती...