September 25, 2023 5:32 PM

views 16

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं। इस वर्ष यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि कृषि विभाग ने इस अभियान के लिए कैंटीन, गलियारों और वाहनों की साफ-सफाई तथा इस अभिय...

September 25, 2023 5:16 PM

views 30

बंबई शेयर बाजार – संवेदी सूचकांक

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज मामूली 15 अंक बढ़कर 66 हजार 24 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी बिना किसी उतार-चढाव के बंद हुआ।

September 25, 2023 5:10 PM

views 14

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है– कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं के अनुरूप देश और प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। श्री जोशी ने आज देहरादून में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि पण्डित द...

September 25, 2023 5:04 PM

views 26

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्‍तर्गत मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया

मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने आज बड़े पैमाने पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्‍तर्गत चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को मिज़ो भाषा में "हनात्लांग" कहा जाता है। इस अवसर पर मिजोरम क्लस्टर प्रमुख और निदेशक (ई) डी आर लालरोपुइया ने सभी क...

September 25, 2023 5:01 PM

views 15

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 29 सितम्बर को आयोजित की जाएगी

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 29 सितम्बर को आयोजित की जानी है। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। परीक्षा के दिन केंद्रों पर धारा 144 प्रभावी रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में अस्त्र-शस्त्र, और अन्य कोई भी उपकरण ले जाने ...

September 25, 2023 4:58 PM

views 20

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन दौरे पर रवाना हुआ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर है। राज्य सरकार का ये प्रतिनिधिमंडल लंदन और बर्मिघम में बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर उन्हें आगामी दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री कल लंदन में ...

September 25, 2023 4:53 PM

views 23

कांग्रेस ने अपने नारों से लेकर हर काम अर्बन नक्सलियों को ठेके पर दे दिए हैं–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने नारों से लेकर हर काम अर्बन नक्सलियों को ठेके पर दे दिए हैं। इसलिए अब इस पार्टी को फिर मौका मिला तो यह देश के विकास की रफ्तार को रोक देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित भाजपा कार्यकर्त...

September 25, 2023 4:47 PM

views 19

बागेश्वर जिले में भुरकुटि नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे–जिलाधिकारी

बागेश्वर जिले में भुरकुटि नाले के तेज बहाव से किसानों की कृषि योग्य भूमि को नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि भू-कटाव को रोकने और कृषि योग्य जमीन को सुरक्षित करने की दृष्टि से नाले का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाले से भू-कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा के लिए धनराशि जारी ...

September 25, 2023 4:45 PM

views 15

प्रधानमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट श्री मोदी ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

September 25, 2023 4:43 PM

views 14

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं, तालाबों और चेक डैम में भी जलस्तर ऊपर आ गया है। महागामा, मेहरमा क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को तालाब में स्नान करने ना भेजे। बारिश के कारण कई मिट्टी के घर भी गिर रहे हैं। पथरगामा प्रखंड के...