October 1, 2023 7:57 PM

views 11

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने चिकित्सा के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के बाद समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

October 1, 2023 7:52 PM

views 20

मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण भी प...

October 1, 2023 7:48 PM

views 16

राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से आगामी 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इनमें पटना और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, हैदराबाद-पटना स्पेशल, रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल और हैदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। 

October 1, 2023 7:46 PM

views 32

मिलिट्री नर्सिग सर्विस ने आज अपना 98वां स्‍थापना दिवस मनाया

मिलिट्री नर्सिग सर्विस एमएनएस में आज अपना 98वां स्‍थापना दिवस मनाया। यह सशस्‍त्र सेनाओं की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित महिला सेवाओं में से एक है। इस सेवा अंतर्गत सशस्‍त्र सेनाओं में पूरे देश में विभिन्‍न अस्‍पतालों में पांच हजार से अधिक अधिकारी तैनात हैं। 98वें स्‍थापना दिवस पर राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ...

October 1, 2023 7:45 PM

views 17

रायपुर में आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई झांकियां खारून नदी के महादेवघाट पहुंची, जहां प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जयस्तंभ चौक में झांकी समारोह...

October 1, 2023 7:41 PM

views 23

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नवनियुक्त 6 हजार से अधिक शिक्षकों को 9 से 13 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नवनियुक्त 6 हजार से अधिक शिक्षकों को 9 से 13 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता शामिल हैं। इन शिक्षकों का प्रशिक्षण 15 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में पूर्व माध्यमिक शाला में नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अ...

October 1, 2023 7:32 PM

views 19

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। वे आज लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।

October 1, 2023 7:30 PM

views 19

प्रदेशभर में 1 तारीख, 1 घंटा, 1 साथ स्वच्छता महाभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

प्रदेशभर में आज 1 तारीख, 1 घंटा, 1 साथ स्वच्छता महाभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में माॅल एवेन्यू में श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। चंदौली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डाॅ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने स्वच्छता महाभियान में श्रमदान किया। मिर्जा...

October 1, 2023 7:27 PM

views 29

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने मुंबई के जुहू बीच पर स्‍वच्‍छता अभियान का आयोजन किया।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने मुंबई के जुहू बीच पर  स्‍वच्‍छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने कहा कि स्‍वच्‍छता के महत्‍व पर महात्‍मा गांधी की शिक्षाओं के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्‍य स्‍वस्‍थ और स्‍वच्‍छ वातावरण बनाए रखने क...

October 1, 2023 7:26 PM

views 30

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलिस ने कोकीन की एक बडी खेप जब्‍त की है

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलिस ने कोकीन की एक बडी खेप जब्‍त की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बनिहाल के रेलवे चौक पर कल रात करीब साढे दस बजे एक कार से करीब 300 करोड रूपये मूल्‍य की 30 किलोग्राम कोकीन जब्‍त की। बनिहाल के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को...