October 4, 2023 1:39 PM

views 25

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने पर राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेल 2022 में 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीतने पर राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक संदेश में, श्री ठाकुर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। 

October 4, 2023 1:37 PM

views 24

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी।

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पटना में सर्वदलीय बैठक में यह जानकारी दी। यह रिपोर्ट आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करता है। बिहार सरकार ने सोमवार को इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी ...

October 4, 2023 1:20 PM

views 27

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक मुंबई में शुरू

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को मौद्रिक नीति वक्‍तव्‍य जारी करेंगे।     मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 प्रतिशत, रिवर्स रेप...

October 4, 2023 12:50 PM

views 18

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर इस मेले में पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष मेले को लेकर पिंडदानियों के लिए विष्णुपद प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से विशाल पंडाल बनाया गया है। इ...

October 4, 2023 12:47 PM

views 24

डॉल्फिन संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित

डॉल्फिन संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 5 अक्टूबर को मनाये जाने वाले डॉल्फिन संरक्षण दिवस के तहत पटना में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण और गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र की ओर से गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण और लोकप्रिय बनाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रा...

October 4, 2023 12:44 PM

views 29

राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष तथा जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉपरेशन ने 60 करोड़ डॉलर का भारत-जापान कोष शुरु करने के लिए समझौता किया

राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष तथा जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉपरेशन - जेबीआईसी ने साठ करोड़ डॉलर का भारत-जापान कोष शुरू करने के लिए समझौता किया है। यह संयुक्त पहल जलवायु और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत-जापान के बीच सहयोग और निवेश को बढ़ावा देगी।     वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार इस ...

October 4, 2023 10:06 AM

views 33

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले तीन दिनों में हुई घटनाओं पर चिंता प्रकट की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले तीन दिनों में हुई घटनाओं पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने घटना की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।   कल मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे...

October 4, 2023 10:03 AM

views 23

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच आपसी संबंधों, विशेष रूप से व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, प्रतिरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध बढ़ाने के उप...

October 4, 2023 8:46 AM

views 24

लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल चुनाव के लिए आज मतदान

लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल चुनाव के लिए आज मतदान होगा। 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 87 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। 278 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए चार चुनाव अधिकारियों और 1 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की ...

October 4, 2023 8:32 AM

views 34

विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया

विश्व बैंक ने अगले वर्ष जून में समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष 2023-24 में बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अप्रैल में जारी पिछले अनुमान में आर्थिक वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। कल जारी नवीनतम अपडेट में विश्व बैंक ने कहा कि बा...