October 7, 2023 5:05 PM

views 37

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र, इस्रायल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र, इस्रायल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इस्रायल में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा सुरक्षित स्थान के पास रहने की सलाह दी है। दूतावास ने आपात स्थिति में संपर...

October 7, 2023 5:04 PM

views 21

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से अमृत काल के परिवर्तन निर्माता बनने का आह्वान किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से अमृत काल के परिवर्तन निर्माता बनने का आह्वान किया है। भोपाल में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कल श्री ठाकुर ने कहा कि देश की प्रगति और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की सबसे...

October 7, 2023 4:59 PM

views 16

इंदौर को 6 दिशा में रेलवे लाइन से जोड़ने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है–केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंदौर को 6 दिशा में रेलवे लाइन से जोड़ने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। अमृत स्टेशन योजना के तहत इंदौर के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाएगा, जिसमें महाकाल की संस्कृति दिखेगी। केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने इंदौर में रेलवे के ...

October 7, 2023 4:56 PM

views 16

राज्य सरकार ने 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया

राज्य सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन ने एंबुलेंस वाहनों के निबंधन की टैक्स राशि माफ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।

October 7, 2023 4:49 PM

views 30

भारतीय तटरक्षकों ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए दस मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया

भारतीय तटरक्षकों ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए दस मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। रामेश्‍वरम के मंडपम में तैनात भारतीय तटरक्षक बल की नौका सी-432 ने समुद्र में फंसी मछुआरों की नौका को चालक दल के सदस्‍यों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछली पकड़ने वाली यह नौका नागापटि्टनम के नवूर बंदरगाह से 5 अक्‍टूबर ...

October 7, 2023 4:48 PM

views 12

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे। इस सिलसिले में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि कृषि मंत्री बादल के निर्देश पर राज्य के लगभग 450 पशु अस्पतालों का मूल्यांकन हो रहा है। इस...

October 7, 2023 4:46 PM

views 16

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन हुआ

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 1000 दिवसीय इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी कुपोषित बच्चे, धात्री मां और गर्भवती महिला की जांच के बाद इलाज कराया जाएगा।

October 7, 2023 4:45 PM

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिये गए भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिये गए भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, श्री मोदी ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए आवास उपलब्‍ध कराने के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने का जिक्र किया था। बैठ...

October 7, 2023 4:44 PM

views 13

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की। उन्होंने इन दोनों योजनाओं के सभी लंबित आवेदनों का निपटारा 1 सप्ताह में करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने उद्योग प्रबंधक को कहा कि इन योजनाओं से जुड़े कार्य ...

October 7, 2023 4:42 PM

views 29

बिहार: उपमुख्यमंत्री ने जाति आधारित सर्वेक्षण में आंकड़ों से छेड़छाड़ को बेबुनियाद बताया

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में हाल में जारी जाति आधारित सर्वेक्षण में जाति संबंधी आंकड़ों से छेड़छाड़ के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आज पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि आंकड़ों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का संग्रह और प्रस...