March 13, 2024 6:20 PM

views 15

डेरा बाबा बड़भाग सिंब मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में हुई बैठक

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस दौरान होली मेले के सफल संचालन व सुरक्षा के दृष्टि से पंजाब के अलग-अलग जिलों से आने वाले श...

March 13, 2024 6:19 PM

views 31

हैदराबाद मुक्ति आंदोलन में प्राण न्‍यौछावर करने वालों के सम्मान में हर वर्ष 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने हैदराबाद मुक्ति आंदोलन में प्राण न्‍यौछावर करने वालों के सम्मान में हर वर्ष 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हैदराबाद को निज़ाम शासन से मुक्त कराकर भारत का हिस्सा बने रहने के लिए सर्वोच्च बल...

March 13, 2024 6:17 PM

views 26

निर्वाचन आयोग का एक दल जम्‍मू-कश्‍मीर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज दोपहर जम्‍मू पहुंचा

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार के नेतृत्‍व में निर्वाचन आयोग का एक दल जम्‍मू-कश्‍मीर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज दोपहर जम्‍मू पहुंचा। हमारे संवाददाता के अनुसार चुनाव दल केन्‍द्र शासित प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर है। दल ने जम्‍मू पहुंचने के साथ ही विभिन्‍न कानून ...

March 13, 2024 6:14 PM

views 28

केन्‍द्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में कोयला क्षेत्र के लिए पीएम गति शक्ति  राष्ट्रीय मास्टर प्लान जारी किया

  केन्‍द्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में कोयला क्षेत्र के लिए पीएम गति शक्ति  राष्ट्रीय मास्टर प्लान जारी किया। इस योजना का उद्देश्य पीएम गति शक्ति के केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से कोयला क्षेत्र में गहन जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि यह पहल बुनियादी ढ...

March 13, 2024 5:58 PM

views 18

धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

सिरमौर ज़िला के विधानसभा क्षेत्र शिलाई में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निदान उनकी प्राथमिकता है और वह राजनीतिक हित साधने के लिए समस्याओं को लटकाने में विश्वास नहीं रखते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन...

March 13, 2024 7:30 PM

views 43

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार की संशोधित वेबसाइट शुरू कीं

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार की संशोधित वेबसाइट शुरू कीं। श्री ठाकुर ने संशोधित न्‍यूज ऑन एआईआर ऐप भी जारी किया। उन्होंने प्रसार भारती प्रसारण के लिए साझा ऑडियो विज़ुअल-शब्‍द भी जारी किया।   इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि लोक ...

March 13, 2024 5:21 PM

views 24

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 906 अंक गिर कर 72 हजार 762 पर बंद

  बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 906 अंक गिर कर 72 हजार 762 पर बंद हुआ और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 338 अंक लुढ़क कर 21 हजार 998 पर आ गया।

March 13, 2024 5:15 PM

views 46

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आज अमरीका को चेतावनी दी और कहा कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है

  रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आज अमरीका को चेतावनी दी और कहा कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है। अगर अमरीका ने यूक्रेन में सेना भेजी तो इसे युद्ध के लिए उकसाना माना जाएगा। श्री पुतिन ने सरकारी मीडिया से कहा कि फिलहाल परमाणु युद्ध के कोई आसार नहीं है। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो ब...

March 13, 2024 3:25 PM

views 33

भविष्य में सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक केंद्र और उद्योग 4.0 में अग्रणी बनने के लिए तैयार है भारतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले समय में सेमीकंडक्टर विनिर्माण में एक वैश्विक केंद्र और उद्योग 4.0 में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।   वे आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवा लाख करोड़ से अधिक की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रह...

March 13, 2024 3:27 PM

views 30

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन लाख रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्‍तार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन लाख अतिरिक्‍त रिक्तियों के साथ राष्‍ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के विस्‍तार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार एनसीसी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देशभर के शैक्षणिक संस्‍थानों से कैडेट्स शामिल किए जाने की उम्‍मीद है। विस्‍तार योजना के तहत चार नए स...