February 15, 2026 8:30 AM

views 30

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या हिमपात का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या हिमपात का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज घने कोहरे की आशंका है। कर्नाटक तटीय क्षेत्र, कोंकण और गोआ के कुछ क्षेत्रों में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

February 15, 2026 8:23 AM

views 37

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी देशवासियों और भारत के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्‍त करें।

February 15, 2026 8:18 AM

views 47

रेल मंत्रालय लंबी दूरी की ट्रेनों के सामान्‍य कोचों में स्वच्छता बढ़ाने के लिए नए सुधार शुरू करेगा

  रेलवे में अब सामान्य श्रेणी के यानी जनरल कोच की सफाई भी फर्स्‍ट क्‍लास कोच की ही तरह की जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कल नई दिल्‍ली में बताया कि इस पहल के तहत शुरूआत में छह महीने के भीतर लम्‍बी दूरी की 80 रेलगाड़ियों की पहचान की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इन रेलगाड़ियों में एक से डेढ़ घंटे के अ...

February 15, 2026 8:14 AM

views 70

बांग्लादेश में नव निर्वाचित सांसद और मंत्रिमंडल सदस्य मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे

    बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसदों और मंत्रिमंडल के सदस्यों को मंगलवार 17 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में संपन्न आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।   बीएनपी ने संसदीय चुनाव में अब तक घोषित 297 सीटों के परिणामों में से 209 सीटें जीती हैं। अदालत...

February 15, 2026 8:03 AM

views 62

तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मंत्रिमंडल ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न जिलों के लिए तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्‍होंने कहा कि इससे रेल अवसंरचना मजबूत होगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।   श्री मोदी ने कहा ...

February 15, 2026 8:06 AM

views 271

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार के लिए पीएम राहत योजना की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्‍पताल में भर्ती और उन्‍हें इलाज की गारंटी देने के लिए पीएम राहत स्‍कीम को मंजूरी दे दी है। इस स्‍कीम में सड़क पर किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में सात दिन तक के इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज का खर्च सरकार उठायेगी। सड़...

February 15, 2026 7:03 AM

views 47

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी के म्यूनिख में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री सीतारामन ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में जर्मन चांसलर भारत यात्रा पर आए थे। उन्‍होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी द्विपक्षीय ...

February 15, 2026 6:54 AM

views 117

पूरे देश में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का त्योहार

आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले इस दिन उपवास, विशेष प्रार्थनाएं और मंदिरों में रात भर की पूजा-अर्चना की जाती है। हजारों भक्त शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु तीर्थ स्थ...

February 15, 2026 6:53 AM

views 110

उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में हो रही भगवान शिव की पूजा-अर्चना, माघ मेले का भी समापन आज

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर रहे हैं और मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से संगम पर स्नान के लिए आज समुचित व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही माघ मेले का समापन भी होगा।

February 15, 2026 6:39 AM

views 76

पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा

पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें अपनी जीत का क्रम जारी रखने के लिए प्रयास करेंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा। दोनों टीमें दो-दो मैच खेलकर 4-4 अंक पर हैं।