February 18, 2026 10:15 PM

views 40

चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का पवित्र माह शुरू, कल से रखे जाएंगे रोज़े

आज शाम देश के कई हिस्सों में चाँद दिखाई देने के साथ ही कल से रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है।

February 18, 2026 9:53 PM

views 30

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान: अंडमान-निकोबार में तूफान की संभावना, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली के साथ तेज हवाओं और तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल उत्तराखंड में बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्‍मीद है।

February 18, 2026 9:48 PM

views 38

सरकार ने मणिपुर में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर कब्जे के फर्जी दावे का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों ने मणिपुर स्थित भारतीय वायु सेना केन्‍द्र से एक हेलीकॉप्टर पर कब्जा कर लिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इसे फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इकाई ...

February 18, 2026 9:46 PM

views 41

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएसीएल–पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ 247 अचल संपत्तियों पर सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ के पीएसीएल - पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ धन शोधन जांच के अन्‍तर्गत 247 अचल संपत्तियों पर अब तक का सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया है। इनकी कीमत 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। समूह पर 48 हजार करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम चलाने का आरोप है। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अन्‍तर्गत अस्था...

February 18, 2026 9:40 PM

views 47

सरकार ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़ा फर्जी दावा खारिज किया: अश्विनी वैष्णव के बयान को बताया भ्रामक

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत चीनी रोबोट भारतीय रोबोट है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा निराधार है। इका...

February 18, 2026 9:37 PM

views 32

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन और सरकारी आधुनिकीकरण मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापक भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत दूरसंचार और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक के दौरान दोनों देशों ने...

February 18, 2026 9:33 PM

views 36

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में ‘एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप’ पुस्तक का विमोचन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन में एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार, विविधता और बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। मंत्रालय के अपर सच...

February 18, 2026 9:28 PM

views 45

विश्वास और मजबूत स्थिति भारत के व्यापार समझौतों का आधार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विश्वास और मजबूत स्थिति भारत के व्यापार समझौतों के दो मुख्य आधार हैं। मुंबई में वैश्विक आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में श्री गोयल ने कहा कि भारत गठबंधन बनाने, मित्रता स्थापित करने तथा अपने व्यापार और निवेश संबंधी लक्ष्यों को विश्व के साथ संरेखित करने मे...

February 18, 2026 9:23 PM

views 62

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे

संयुक्‍त अरब अमीरात के अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात उन्नत प्रौद्योगिकी में विश्वसनीय साझेदार हैं और एक बेहतर तथा साझा भ...

February 18, 2026 9:20 PM

views 51

गूगल ने समुद्र के अंदर केबलों के माध्यम से 15 अरब डॉलर की भारत-अमरीका संपर्क पहल की घोषणा की

गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की है कि वह पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर केबलों से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। कंपनी ने बताया कि अमरीका-इंडिया कनेक्ट अवसंरचना पहल के माध्यम से विशाखापत्तनम में एक नया अंतरराष्ट्रीय समुद्र के अंदर गेटवे स्थापित किया जाएगा। भारत को स...