March 10, 2026 7:44 AM

views 67

पश्चिम बंगाल के राज्यसभा के पांच उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर निर्वचान प्रमाण पत्र सौंप दिए गए

पश्चिम बंगाल के राज्यसभा के पांच उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर निर्वचान प्रमाण पत्र सौंप दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के बाद, तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी, साथ ही भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा निर्विरोध विजेता घोषित किए गए हैं।

March 10, 2026 6:37 AM

views 57

भारत का रचनात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था क्षेत्र विश्‍व के लिए देश की संस्‍कृति, खाद्य और आस-पास के उत्पादकों से मिलने वाली ताज़ा वस्तुओं का प्रदर्शन कर रहा है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि भारत का रचनात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था क्षेत्र विश्‍व के लिए देश की संस्‍कृति, खाद्य और सीधे स्थानीय विक्रेताओं या आस-पास के उत्पादकों से मिलने वाली ताज़ा वस्तुओं का प्रदर्शन कर रहा है। उन्‍होंने सबका साथ, सबका विकास-जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति -संबंधी...

March 10, 2026 6:35 AM

views 25

तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए राज्य के पुलिस विभाग के व्यापक आधुनिकीकरण का आह्वान किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए राज्य के पुलिस विभाग के व्यापक आधुनिकीकरण का आह्वान किया है। मुख्‍यमंत्री ने हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना पुलिस रिट्रीट 2026 में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के सामने दो प्रमुख चुनौतियाँ है...

March 10, 2026 6:31 AM

views 42

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमरीकी-इस्राएल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दिसंबर के बाद यह उनकी पहली बातचीत थी और इस चर्चा का अनु...

March 10, 2026 8:22 AM

views 61

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा। भारतीय टीम पहले हाफ तक 2-1 से आगे थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। हैदराबाद में हुआ यह मुकाबला महिला हॉकी विश्व कप के दो क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों में...

March 10, 2026 6:29 AM

views 136

असम में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के तीन उम्मीदवार, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

असम में, सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के तीन उम्मीदवार, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ये तीन उम्मीदवार - भाजपा के जोगेन मोहन, तेराश गोवाला तथा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के प्रमोद बोरो हैं।

March 10, 2026 6:28 AM

views 45

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नई दिल्ली में स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 35वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 35वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है।

March 10, 2026 6:23 AM

views 51

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह को बधाई दी है। टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने आगामी नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी समृद्धि, प्रगति और कल्याण के लिए साथ म...

March 10, 2026 6:19 AM

views 131

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे, प्रधानमंत्री केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10 हजार 800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5 हजार 650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

March 10, 2026 6:41 AM

views 133

कतर एयरवेज की उड़ानों से दोहा में फंसे लगभग एक हजार भारतीय पिछले तीन दिनों में भारत लौटे

कतर में भारतीय दूतावास ने बताया है कि दोहा में अल्पकालिक यात्रा पर फंसे लगभग एक हजार भारतीय, पिछले तीन दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से भारत लौट चुके हैं। दूतावास के अनुसार कतर एयरवेज आज दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए तीन उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही बताया कि सऊदी वीजा का अनुरोध करने वाले यात्रिय...