March 11, 2026 7:07 PM

views 192

नीति आयोग ने राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण किया जारी

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया। रिपोर्ट में राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए कई नीतिगत प्राथमिकताओं का उल्‍लेख किया गया है। इनमें राजस्व जुटाने में वृद्धि और राज्य की स्वयं की कर क्षमता को मजबूत करना और पूंजीगत व्यय...

March 11, 2026 6:17 PM

views 96

भारतीय विशिष्ट पहचान ने आधार प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बग बाउंटी कार्यक्रम शुरू किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बग बाउंटी कार्यक्रम की शुरूआत की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को प्राधिकरण के प्रमुख डिजिटल प्लेटफार्मों में संभावित कमजोरियों की पहचान करने की अनुमति देता ह...

March 11, 2026 6:22 PM

views 83

ब्रिटेन की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दी

ब्रिटेन की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे कुलीन वर्ग को जन्म से ही उच्च सदन में सीट प्राप्त करने वाली सदियों पुरानी व्यवस्था का अंत हो गया है। सरकार ने कहा है कि उच्च सदन में सदस्यता जन्म के आधार पर सुनिश्चित नहीं होनी चाहिए। हाउस ऑफ लॉर्ड...

March 11, 2026 6:03 PM

views 43

छत्तीसगढ़ में 44 महिलाओं सहित 108 माओवादियों ने जगदलपुर में किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में आज 44 महिलाओं सहित 108 माओवादियों ने जगदलपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादी पर तीन करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम था। ये माओवादी बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की जानकारी के आधार पर, पुलिस ने विभिन्न स्थानों से  कई हथियार भी बरामद किए हैं। इ...

March 11, 2026 5:31 PM

views 47

दिल्ली छावनी बोर्ड ने स्वच्छता निगरानी और स्वचालित रिपोर्टिंग उपकरण ‘स्मार्ट’ शुरू किया

दिल्ली छावनी बोर्ड ने स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी में अधिक प्रभावशीलता और पारदर्शिता लाने के लिए छावनी क्षेत्र में स्वच्छता निगरानी और स्वचालित रिपोर्टिंग उपकरण- स्मार्ट का शुभारंभ किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभिनव डिजिटल समाधान मैन्युअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह और निगरानी में देरी ...

March 11, 2026 5:25 PM

views 39

भारतीय मौसम विज्ञान तेज वर्षा और चक्रवात पर जिलेवार चेतावनी दिन में चार बार जारी करता है: राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग तेज वर्षा और चक्रवात से संबंधित जिलेवार प्रारंभिक चेतावनी दिन में चार बार जारी करता है। लोकसभा में आज यह जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह चेतावनी सभी संवेदनशील जिलों को कवर करती हैं ताकि तैयारी और बचाव के लिए समय...

March 11, 2026 5:20 PM

views 49

कांगो के गोमा में ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत

कांगो के गोमा में आज ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हमले किवू झील और  कांगो के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबिला कबांगे के निकट एक निजी आवास पर किए गए थे। विद्रोही समूह एम-23 ने हमले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, सरकार ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। किसी भी समूह ने हमले ...

March 11, 2026 5:12 PM

views 34

शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रमुख तकनीकी संस्थानों को 99 हजार करोड़ से अधिक मंजूर: शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अनुसंधान और विकास पर सकल व्यय लगातार बढ़ रहा है। यह वर्ष 2010-11 में 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्यसभा में आज यह जानकारी देते हुए श्री मजूमदार ने कहा क...

March 11, 2026 5:08 PM

views 46

महिला नेतृत्व और लैंगिक समानता के लिए वैश्विक साझेदारियों को भारत की प्रतिबद्धता: राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला नेतृत्व वाले विकास, समावेशी विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैश्विक साझेदारियों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने आज न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र में लैंगिक समानता और म...

March 11, 2026 4:23 PM

views 37

राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा फिर शुरू

राज्यसभा में आज ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा फिर शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट का केवल3.6% हिस्सा ही ग्रामीण विकास के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार ...