March 16, 2026 6:00 PM

views 44

पाकिस्तान: रहीम यार खान में सरकारी इमारत की छत गिरने से 8 महिलाओं की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में आज एक सरकारी इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिले के उपायुक्त जहीर अनवर ने बताया कि सरकारी सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद लेने के लिए कई महिलाएं एक केंद्र की छत पर बने हॉल में इकट्ठा हुई थीं। इसी दौरान ...

March 16, 2026 5:56 PM

views 41

निर्वाचन आयोग ने मनजीत सिंह को असम चुनाव के लिए नियुक्त किया विशेष पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग ने आज 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने बताया कि श्री सिंह को असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संचालन का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए समय-समय पर असम का दौरा करना होगा। आयोग ने कहा ...

March 16, 2026 5:44 PM

views 32

झारखण्‍ड: पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद

झारखण्‍ड के चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र के पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद हो गया है। यह इंजन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला है। जंगल में महुआ चुनने गई कुछ महिलाओं ने इसे देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया...

March 16, 2026 5:09 PM

views 35

नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आज श्री राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। &n...

March 16, 2026 5:01 PM

views 38

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान से भारतीयों की निकासी में आर्मेनिया के सहयोग पर जताया आभार

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग देने के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके समर्थन की सराहना भी की।

March 16, 2026 5:12 PM

views 62

राज्यसभा में शुरू हुई विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ अतिरिक्त राशियों के भुगतान और विनियोजन को अधिकृत करने का प्रावधान है। लोकसभा ने पिछले सप्ताह ही इस विधेयक को पारित कर दिया है। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर...

March 16, 2026 3:11 PM

views 134

भारत ने जैविक विविधता सम्मेलन को सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत की

भारत ने जैविक विविधता सम्मेलन को सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट (एनआर-7) प्रस्तुत की है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि रिपोर्ट एक ठोस, संकेतक-आधारित राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रस्तुत करती है। यह संरक्षण, पुनर्स्थापन, सतत उपयोग, शासन सुधार, जलवायु परिवर्तन को कम करने और सामुद...

March 16, 2026 3:02 PM

views 47

प. एशिया में संघर्ष के बीच दो लाख 19 हजार से अधिक लोग भारत आये: केंद्रीय मंत्री के० राममोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री के० राममोहन नायडू ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच दो लाख 19 हजार से अधिक लोग भारत आये हैं। राज्‍यसभा में पूरक प्रश्‍न के उत्‍तर में श्री नायडू ने कहा कि उड़ानों का सुरक्षित संचालन सर्वोच्‍च प्राथमिकता है और जब-जब हवाई क्षेत्र उपलब्‍ध हुआ तब-तब उड़ानें संचालित की गईं। उ...

March 16, 2026 2:53 PM

views 104

ईरान में भारतीय नागरिकों को दूतावास से समन्वय बिना यात्रा न करने की सलाह

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सख्त सलाह दी है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।   दूतावास ने कहा कि दूतावास की जानकारी और मार्गदर्शन के बिना सीमाओं के माध्य...

March 16, 2026 2:30 PM

views 56

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार वापस आएगी और पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा हटाए जाने के मामले पर ठाकुर ने कहा कि निर...