March 24, 2026 9:05 PM

views 47

पश्चिम एशिया संघर्ष 25वें दिन में, ईरान मिसाइल हमले के बाद इस्राएल हाई अलर्ट पर

पश्चिम एशिया में संघर्ष पच्चीसवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष को लेकर पिछले कुछ घंटों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। ये घटनाक्रम सैन्य तनाव बढ़ने और अस्थायी राजनयिक संकेतों के बीच नाजुक संतुलन को दर्शाते हैं। ईरान द्वारा आज सुबह मिसाइलों की एक और बौछार के बाद इस्राएल हाई अलर्ट पर है।...

March 24, 2026 9:00 PM

views 97

भारत का कुल निर्यात 2025-26 में 714 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक: केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

लगातार वैश्विक अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और अस्थिर वस्तु कीमतों के बावजूद, भारत के निर्यात में व्यापक स्तर पर वृद्धि जारी है। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने बताया कि 2025-26 में भारत का कुल निर्यात 714 अर...

March 24, 2026 9:19 PM

views 134

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए, उन्‍होंने कहा कि भारत ने तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का मुद्दा उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा...

March 24, 2026 9:19 PM

views 83

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुआ विचारों का आदान प्रदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...

March 24, 2026 9:21 PM

views 97

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य इस बारे में अधिनियम, 2019 में संशोधन करना है। इसके अंतर्गत एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति, जिला मजिस्ट्रेट के पास ट्रांसजेंडर व्यक्ति के रूप में पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन कर सकता ...

March 24, 2026 8:46 PM

views 44

दिल्ली: कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को यू.ए.पी.ए. के अंतर्गत आजीवन कारावास की सजा

दिल्ली की एक अदालत ने आज कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम-यू.ए.पी.ए. के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने अंद्राबी की दो सहयोगियों, सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को भी इसी माम...

March 24, 2026 8:42 PM

views 34

विदेश मंत्रालय-सीएसआईआर ने ग्लोबल साउथ देशों के साथ क्षमता सत्र आयोजित किया

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के साथ साझेदारी में विदेश मंत्रालय ने ग्लोबल साउथ के देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ सीएसआईआर क्षमता खोज सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दक्षिणी क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा ​​ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी साझेदारी को आगे बढ़ाने में दक...

March 24, 2026 8:28 PM

views 36

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नायडू ने ग्रामीण विकास ट्रस्ट और उसके विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम-एफसीआरए पंजीकरण से संबंधित मुद्दों को ...

March 24, 2026 8:12 PM

views 94

एलपीजी उत्पादन बढ़ा, रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर: पेट्रोलियम मंत्रालय

सरकार ने आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है और एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ा दिया गया है तथा सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने  पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर नई दिल्ली में आयोजित...

March 24, 2026 8:02 PM

views 43

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, 4 मौत, 6 घायल

ईरान से दागी गई एक मिसाइल आज तल अवीव पर गिरी। इससे चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हमले में इमारतों और वाहनों को भी काफी नुकसान हुआ। इस्राएल के आर्मी रेडियो ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह एक क्लस्टर मिसाइल थी जिसमें लगभग सौ किलोग्राम के कई छोटे बम थे। इस्राएली सेना ने बता...