March 26, 2026 2:06 PM

views 46

देशभर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है राम नवमी का पर्व, राष्ट्रपति और शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देश में आज राम नवमी का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम नवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान राम की महाकाव्यमय जीवन यात्रा हमें सार...

March 26, 2026 2:01 PM

views 35

पिछले चार वर्षों में जेलों में हुई 285 मौतों पर एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ अधिकारियों को नोटिस भेजा

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। पिछले चार वर्ष में राज्‍य की विभिन्न जेलों में कथित तौर पर 285 कैदियों की मौत के मामले में आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।...

March 26, 2026 1:45 PM

views 81

पीएम मोदी शनिवार को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।    नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। इस हवाई अड्डे का...

March 26, 2026 1:37 PM

views 30

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच पूरी

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। 514 नामांकन पत्रों में से 411 सही पाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि कुल 366 उम्मीदवार मैदान हैं। आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। अब तक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है।

March 26, 2026 11:29 AM

views 80

सैफ अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होगा

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ -सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत की पुरुष टीम आज माले में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप बी के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम शनिवार को अपने दूसरे म...

March 26, 2026 11:21 AM

views 58

कथित मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अमरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में नाव पर हमला किया, चार लोग मारे गए

अमरीका की सेना ने कल कैरेबियन सागर में एक नौका पर हमला किया, जिस पर मादक पदार्थों की तस्करी का संदेह था। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यह अभियान ट्रंप प्रशासन द्वारा लैटिन अमरीका में कथित तस्करों को निशाना बनाने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पिछले साल सितंबर की शुरुआत से...

March 26, 2026 11:01 AM

views 82

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए बारिश की संभावनाएं जताई

मौसम विभाग ने कल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वही, अगले तीन दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, वि...

March 26, 2026 10:59 AM

views 85

निर्वाचन आयोग ने असम, केरलम, पुडुचेरी सहित कई राज्यों के उपचुनावों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी की

निर्वाचन आयोग ने असम, केरलम, पुडुचेरी और चार अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली है। इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान होगा। आयोग ने एक बयान में कहा कि जांच के बाद 2140 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें असम के 789, केरलम के 985 और पुद्दुचेरी के 366 उम्मीदवार शाम...

March 26, 2026 10:47 AM

views 75

केरल चुनाव में नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन

केरलम विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, और आज दोपहर तक केरलम के सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी।    कल शाम तक उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 985 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं। जमा किए गए 2125 नामांकन पत...

March 26, 2026 10:38 AM

views 106

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन के फ्रांस दौरे पर, G7 सहयोगी देशों की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन के फ्रांस दौरे पर हैं। वे वहां जी7 सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डॉ. जयशंकर एबे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने में आयोजित बैठक के इतर विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।