March 27, 2026 8:44 AM

views 378

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज शाम मुख्‍यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पश्चिम एशिया संघर्ष पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे और राज्य की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में 'टीम इंडिया' की भावना से समन्वित प्रयासों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। हालांकि,...

March 27, 2026 8:39 AM

views 114

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों, शांतिरक्षा अभियानों को सुव्यवस्थित करने पर बल दिया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक- जी7 एफएमएम में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्‍परता, शांति रक्षक अभियानों को व्‍यवस्थित करने और मानवीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के सशक्‍ति‍करण का उल्‍लेख किया। जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक फ्रांस के अब्बाय डेस वॉक्स-डे-सेर्ने में ह...

March 27, 2026 8:29 AM

views 71

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमरीकी डॉलर के नोटों पर देंगे दिखाई

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमरीकी डॉलर के नोटों पर दिखाई देंगे। वर्ष 1861 में इन नोटों की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर देश की मुद्रा पर दिखाई देंगे। अमरीकी वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कदम देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ...

March 27, 2026 8:27 AM

views 26

पश्चिम बंगाल के तटीय हिमालय क्षेत्र, असम, मेघालय और सिक्किम में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय हिमालय क्षेत्र, असम, मेघालय और सिक्किम में आज तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ कल तक तेज हवा की संभावना है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश,  कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्...

March 27, 2026 8:40 AM

views 253

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह आज नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह आज नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह काठमांडू के शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:34 पर होगा। बालेंद्र शाह कल आएसपी संसदीय दल के नेता चुने गए। इससे वे नेपाल के सबसे युवा निर्वाचित प्...

March 27, 2026 8:25 AM

views 36

जम्‍मू कश्‍मीर: उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने प्रदेश को 5 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने प्रदेश को 5 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री सिन्‍हा ने कहा कि यह महत्‍वपूर्ण समर्थन अवसंरचना को ब...

March 27, 2026 8:19 AM

views 39

पुद्दुचेरी में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, चुनाव प्रचार और तैयारियां तेज

पुद्दुचेरी में कल उम्‍मीदवारों के नाम की अंतिम सूची आने के साथ चुनाव प्रचार और चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव कार्यालय के अनुसार 71 उम्‍मीदवारों के नाम वापस लिए जाने तथा कई नामों को कल हटाए जाने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 294 उम्‍मीदवार चुनावी दंगल में हैं...

March 27, 2026 10:28 AM

views 30

सिक्किम: टेंडोंग हिल पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन

सिक्किम में नामची जिला पुलिस ने कल टेंडोंग हिल पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शराब और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान का एक उद्देश्य टेंडोंग हिल की पारंपरिक ट्रेकिंग को पुनर्जीवित करना भी था।

March 27, 2026 8:12 AM

views 367

ओईसीडी का अनुमान: भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 के लिए 7.6%, 2026-27 के लिए 6.1% और 2027-28 के लिए 6.4%

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 के लिए 7.6%, 2026-27 के लिए 6.1% और 2027-28 के लिए 6.4% आंकी है। इससे देश विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। ओईसीडी की अंतरिम आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष वैश्वि...

March 27, 2026 7:58 AM

views 49

कोस्टा रिका प्रति सप्ताह 25 निर्वासित प्रवासियों को करेगा स्वीकार

कोस्टा रिका ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आप्रवासियों को तीसरे देशों में निर्वासित करने की नीति में सहायता के लिए किए गए समझौते के तहत अमरीका से प्रति सप्ताह 25 निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करेगा। कोस्टा रिका की सरकार ने अमरीका के विशेष दूत क्रिस्टी नोएम की यात्रा के दौरान इस ...