March 6, 2026 12:40 PM

views 104

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर दोनों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

March 6, 2026 12:39 PM

views 80

केरल: प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आज से शुरू

केरल में प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आज से शुरू हो रही है। आगामी मीनम माह की पूजा और वार्षिक मंदिर उत्सव के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्री आधिकारिक वेबसाइट onlinetdb.com के माध्यम से कमरे आरक्षित कर सकते हैं। मीनम माह की पूजा के अंतर्गत 14 से 19 मार्च तक दर्...

March 6, 2026 12:34 PM

views 162

कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नि...

March 6, 2026 12:24 PM

views 128

इज़राइल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय और 10 ऊंची इमारतों पर हमला किया

इज़राइल ने आज लेबनान में हिज़्बुल्लाह के बेरूत स्थित मुख्यालय और सैन्य साजो-सामान से लैस दस ऊंची इमारतों पर हमला किया। इज़राइल ने बताया कि हमलों में कार्यकारी परिषद के मुख्यालय और ड्रोन के गोदाम को निशाना बनाया गया। इनका इस्तेमाल ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह इज़राइल पर हमले करने के लिए करता है। इज़राइल...

March 6, 2026 11:52 AM

views 141

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। श्रद्धालु विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 ...

March 6, 2026 11:50 AM

views 44

दिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर परामर्श जारी किया

दिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है अथवा उनके समय में बदलाव भी हो सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट में हवाई अड्डे ने यात्रियों से एयरलाइनों की नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचा...

March 6, 2026 11:48 AM

views 32

विकासशील और अल्‍पविकसित देशों के लिए समुद्री विकास में स्थिरता आवश्‍यक है: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि विकासशील और अल्‍पविकसित देशों के लिए समुद्री विकास में स्थिरता आवश्‍यक है। नई दिल्‍ली में रायसीना डॉयलाग के दूसरे दिन श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत के निर्णय राष्‍ट्र हितों के अनुरूप होते हैं और किसी एक गुट के साथ जुड़े नहीं है। उन्‍होंने कहा...

March 6, 2026 11:09 AM

views 61

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुखोई-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुखोई-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कल जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन उपमंडल के इंगलोंग एकोपी पहाड़ी पर नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान सु...

March 6, 2026 11:07 AM

views 43

अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को नाकाम किया गया: कतर रक्षा मंत्रालय

कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने दोहा स्थित अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अल-उदैद हवाई अड्डा पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि खतरा टल गया है और स्थिति सामान्य हो गई है।

March 6, 2026 11:04 AM

views 1.1K

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पुंछ के शाहसितार और राजौरी सेक्टर के हंजनवाली का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ जारी प्रयासों का जायजा लेने के लिए पुंछ के शाहसितार और राजौरी सेक्टर के हंजनवाली का दौरा किया। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस दौरान उन्हें संवेदनशील ...