March 18, 2026 4:57 PM

views 33

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 6 गश्ती पोतों का निर्माण कार्य शुरू

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में छह गश्ती पोतों का निर्माण कार्य आज शुरू हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पांच हजार समुद्री मील की रेंज वाले ये पोत 23 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम होंगे। मंत्रालय ने कहा कि इन पोतों में एआई-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली और रिमोट पायलटेड ड्रोन सहित...

March 18, 2026 5:12 PM

views 28

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की

निर्वाचन आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की है। 15 लाख मतदान कर्मी, आठ लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी शामिल हैं। आयोग के अनुसार आम चुनाव और उपचुनाव क...

March 18, 2026 5:13 PM

views 42

सरकार ने कच्चे तेल की आपूर्ति को सामान्य बताया

सरकार ने आश्वासन दिया है कि कच्चे तेल की उपलब्धता सामान्य है और तेल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि...

March 18, 2026 2:57 PM

views 67

भारत 6जी मोबाइल नेटवर्क के लिए मानक तय करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि भारत, 6जी मोबाइल नेटवर्क के लिए मानक तय करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित 6जी मानकीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन से इस क्षेत्र के लिए स्थायी और स्पष्...

March 18, 2026 2:30 PM

views 42

मध्य बेरूत में दो इस्राइली हमले, 6 लोगों की मौत, 24 घायल: लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आज सवेरे मध्य बेरूत में दो इस्राइली हमलों में छह लोग मारे गए और 24 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। ये हमले घनी आबादी वाले इलाकों में बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए।     स्थानीय मीडिया...

March 18, 2026 2:26 PM

views 118

लोकसभा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक की समीक्षा कर रही जेपीसी का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 तक बढ़ाया

लोकसभा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित विधेयक की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ा दिया है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने का प्रस्‍ताव है। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने संविधान ( संशोधन) विध...

March 18, 2026 2:20 PM

views 46

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में बदलावों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लेख को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा राष्ट्रीय दैनिक में लिखे एक लेख को साझा किया, जिसमें पिछले एक दशक में ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्‍लेख किया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस लेख के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर ...

March 18, 2026 2:03 PM

views 47

वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत सुविधाएं दी गईं: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेनों में कई उन्नत सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की गई हैं। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ाई रोधी - एंटी-क्लाइम्बिंग सुविधाएँ...

March 18, 2026 2:29 PM

views 61

भारतीय मालवाहक जहाज ‘जग लडाकी’ कच्चे तेल की बड़ी खेप लेकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा

भारतीय मालवाहक जहाज 'जग लडाकी' कच्चे तेल की एक बड़ी खेप लेकर आज सुबह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81 हजार मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाला तेल लेकर आया है। इससे पहले दो मालवाहक जहाज 'शिवालिक' और 'नंदादेवी' मुंद्रा और वडीनार बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। बंदरगाह प...

March 18, 2026 1:49 PM

views 64

सरकार ने ‘यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन’ के नाम पर चल रहे फर्जी संगठन का पर्दाफाश किया

सरकार ने यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम से संचालित एक संगठन का पर्दाफाश किया है जो सरकार और भारतीय ओलिम्पिक संघ से मान्‍यता प्राप्‍त होने का दावा कर रहा है। यह संगठन थाईलैंड में अंतर्राष्‍ट्रीय गेम्‍स 2026 में भाग लेने के लिए हर एथलीट से 825 अमरीकी डॉलर का प्रवेश शुल्‍क मांग रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट ...