March 18, 2026 7:07 PM

views 78

लोकसभा में विनियोग विधेयक (2) 2026 पारित

लोकसभा ने आज विनियोग विधेयक-2, 2026 पारित कर दिया। यह विधेयक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया था। विधेयक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान है।  

March 18, 2026 7:10 PM

views 49

प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों ...

March 18, 2026 6:57 PM

views 38

दिल्ली: आगामी बजट 2026 को बेहतर बनाने के लिए ‘संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन

दिल्ली सरकार के आगामी बजट 2026 को लोगों के लिए बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में एक ‘संवाद कार्यक्रम’ रखा। इस कार्यक्रम में कामकाजी महिलाएं, शिक्षक, खिलाड़ी और छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गुप्‍ता ने सभी वर्गों के लोगों के सुझाव लिये और यह आश्...

March 18, 2026 6:02 PM

views 61

राजधानी में अटल कैंटीनों के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है: खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज बताया कि राजधानी में अटल कैंटीनों के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिरसा ने स्पष्ट किया कि हाल ही में आई रुकावट केवल दो एजेंसियों तक सीमित थी, जिन्होंने निर्धारित गैर-घरेलू छूट प्राप्त श्रेणी के बजाय वाणिज्यिक...

March 18, 2026 5:40 PM

views 39

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस बात के लिए आलोचना की कि कांग्रेस ने कथित तौर पर अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की नई वार्षिक रिपोर्ट का समर्थन किया है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर भारत...

March 18, 2026 5:35 PM

views 37

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न त्योहारों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज चैत्र शुक्लादी, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरोज और साजिबू चेइराओबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कामना व्यक्त की कि ये त्यौहार प्रेम और सद्भाव के माध्यम से भारत के विभिन्न समुदायों में एकता को बढ़ावा देंगे और...

March 18, 2026 7:32 PM

views 80

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना- भव्या को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना क...

March 18, 2026 5:24 PM

views 51

राज्यसभा में सदस्‍यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह किया

राज्यसभा में आज अप्रैल से जून के बीच सेवानिवृत्त होने वाले 59 सांसदों के सम्‍मान में विदाई संबोधन जारी रहे। इस दौरान सदस्‍यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह किया। जिससे संसद की प्रभावशीलता बढ़े और आम आदमी के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्...

March 18, 2026 7:03 PM

views 35

दिल्ली में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत

आज राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाये गए बचाव अभियान की कारण आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है...

March 18, 2026 5:09 PM

views 44

पार्सलों के वितरण में सुधार लाने के लिए मेल पार्सल ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट शुरू: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाक विभाग ने पार्सलों के वितरण में सुधार लाने के लिए मेल पार्सल ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट शुरू किया है। लोकसभा में आज पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि इस पहल के तहत, पार्सल नेटवर्क और वितरण केंद्रों को युक्तिसंगत बनाया गया है और अखिल...