April 5, 2026 11:03 AM

views 1.9K

भारतीय एथलेटिक्स मुरली श्रीशंकर ने 8.15 मीटर की छलांग के साथ भारतीय एथलेटिक्स श्रृंखला में शानदार शुरुआत की

भारतीय एथलेटिक्स श्रृंखला में मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में 8.15 मीटर की छलांग लगाकर अपने सीजन की शानदार शुरुआत की। बेंगलुरु में 27 वर्षीय श्रीशंकर ने अपने चौथे प्रयास में 8 मीटर का आंकडा और एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 7.91 मीटर का मानक पार करने वाले एकमात्र एथलीट बने। पुरुषों की ट्रिप...

April 5, 2026 1:28 PM

views 54

प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना जीवन समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री का राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदा...

April 5, 2026 10:51 AM

views 2.9K

अमरीका के विदेश मंत्री ने ईरानी जनरल के परिवार के दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिवंगत ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के परिवार से जुड़े दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। हामीदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी को स्थायी निवासी का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद संघीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। दोनों फिलहाल अमरीकी आव्रजन और सीम...

April 5, 2026 11:09 AM

views 59

दुनियाभर में मनाया जा रहा ईस्टर

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह के जीवन के अंतिम चरण को याद करने के पवित्र सप्ताह का प्रतीक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान लोगों...

April 5, 2026 9:38 AM

views 643

बैंकॉक में तीरंदाजी पैरा सीरीज में पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला में, किशोर आयु वर्ग की 18 वर्षीय तीरंदाज पायल नाग ने बैंकॉक में आयोजित महिला कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में विश्व नंबर 1 शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने सात स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते। कंपाउंड पुरुष स्पर्धा में तोमन कुमार ने...

April 5, 2026 9:35 AM

views 67

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत प्रभावित; पहाड़ियों में हिमपात और मैदानी इलाकों में तेज बारिश

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इसके साथ ही उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी वर्षा हुई है। इस सप्ताह उत्तर भारत के राज्यों में रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गेह...

April 5, 2026 9:07 AM

views 103

ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्‍ते चेन्नई लौटे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान में फँसे 345 भारतीय मछुआरे कल शाम सुरक्षित रूप से चेन्नई पहुंच गए। इन्हें आर्मेनिया के रास्ते भारत लाया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत यह अभियान चलाया गया। विदेश मंत्री न...

April 5, 2026 9:28 AM

views 96

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के पास समझौता करने या जलडमरूमध्य खोलने के लिए अब केवल 48 घंटे शेष हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समयसीमा पूरी होने पर ईरान को गंभीर परिणामों का सामना...

April 5, 2026 7:48 AM

views 58

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया 

आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हरा दिया। वही दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी। आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और दूसरे मुकाबले में शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और...