विधानसभा चुनाव परिणामों पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम.ए. बेबी ने कहा है कि पार्टी, केरल में जनता के फैसले का सम्मान करती है और राज्य में एलडीएफ की हार के कारणों का आत्मनिरीक्षण करेगी। नई दिल्ली में संवाददाता को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी और उसके सहयोगियों पर विश्वास व्यक्त करने और उसे वोट देने वाले लोगों तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि पोलित ब्यूरो तथा केंद्रीय समिति की आगामी बैठकों में व्यापक विश्लेषण किया जाएगा और चुनाव परिणामों से उत्पन्न नई राजनीतिक स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। श्री बेबी ने यह भी कहा कि एलडीएफ को केरल में दस वर्षों के निरंतर शासन के बाद हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इस दौरान उसने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए वित्तीय प्रतिबंधों के बावजूद जनता के कल्याण और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया था।