मई 1, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल में आठ हजार से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए विराट कोहली आईपीएल में आठ हजार से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने कल अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

कल के मैच से पहले उन्‍होंने 231 पारी में सात हजार 988 रन बनाए थे। कोहली ने कल गुजरात टाइटंस के साथ खेलते हुए तेरह गेंदों में तेजी से 28 रन बनाकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने कागिसो रबाडा के दूसरे ओवर में ताबड़तोड़ 21 रन बनाए।