उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यत्व दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएँ दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उप राष्ट्रपति ने गुजरात राज्य के निरंतर प्रगति करने और नए शिखर छूने की कामना की। श्री धनखड़ ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की सामाजिक सुधार, सांस्कृतिक जीवंतता और आर्थिक नेतृत्व की विरासत राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी हुई है। उप राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र राज्य के लिए यह भी कामना की कि वह आने वाले वर्षों में और अधिक सफलताओं को हासिल करता रहे।
Site Admin | मई 1, 2025 10:05 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यत्व दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएँ दीं
