जनगणना के लिए आज से उत्तराखंड में हर द्वार दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 तरह के आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए, पहली बार, जनगणना पूरी तरह से मोबाइल ऐप से की जाएगी। यह कार्य अगले महीने की 24 तारीख तक चलेगा।
इस बीच, उत्तराखंड में 62 हजार से अधिक लोगों ने 10 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच डिजिटल स्व-गणना पूरी कर ली है।