मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 6:44 अपराह्न

printer

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द किया

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसकी घोषणा राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की।

 

    श्री सतपाल महाराज ने सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि पर्यटन और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

    श्री महाराज ने यह भी बताया कि चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें 185 देशों के 25,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्री शामिल हैं।

 

    सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी और तीर्थयात्रा मार्ग पर पार्किंग शुल्क की अनाधिकृत वसूली को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 

    यात्रा के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण कल से शुरू होने वाला है। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर और हरबर्टपुर में समर्पित केंद्र स्थापित किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….