मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 3:44 अपराह्न

printer

यूएसए और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन की राजधानी सना के पास संयुक्त एयर-स्ट्राइक की

एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान के तहत, संयुक्त राज्य अमरीका और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन की राजधानी सना के पास संयुक्त एयर स्ट्राइक की हैं। ये स्ट्राइक ब्रिटन की खुफिया एजेंसियों द्वारा पहचान की गई उन सुविधाओं पर की गईं, जिन्हें हौथी सशस्त्र समूह द्वारा संचालित ड्रोन बनाने वाले स्थानों के रूप में पहचाना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ड्रोन का उपयोग लाल सागर में जहाजों पर हमलों में किया गया है।

 

    ये स्ट्राइक रातभर दक्षिण सना में की गईं और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्रालय ने नागरिकों के जानोमाल को नुकसान कम करने के अपने प्रयासों पर बल दिया। लेकिन उन्होंने विशेष आंकड़े प्रदान नहीं किए।

 

अमरीका जिसने 15 मार्च को अपने अभियान को फिर से शुरू करने के बाद से हौथी लक्ष्यों पर कई हमले किए हैं। इस बारे में इस संयुक्त ऑपरेशन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्‍त नहीं हुई है।

 

    मध्य मार्च में, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया था कि सेना हौथियों पर निर्णायक और शक्तिशाली स्ट्राइक करे। इसके बाद से स्ट्राइक ने यमन में 1,000 से अधिक लक्ष्यों को प्रभावित किया है, जिससे हौथी लड़ाकों और नेताओं को मारकर उनके सामर्थ्य को कमजोर किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न

पेरिस पैरालम्पि