मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 6:55 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुख पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्‍पणी के बाद अमरीकी शेयर और डॉलर में गिरावट

 
 
अमरीकी केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुख पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तीखी टिप्‍पणी के बाद अमरीकी शेयर और डॉलर में फिर से गिरावट दर्ज की गई। अमरीकी राष्‍ट्रपति ने ब्याज दरें कम न करने पर केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुख को पराजित व्‍यक्ति कहा था। इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ब्याज दरों में कटौती करने का आग्रह किया था। श्री ट्रम्‍प ने कहा कि आर्थिक परिवर्तनों पर प्रतिक्रिया देने में पॉवेल का रवैया बहुत सुस्‍त बना हुआ है।
 
 
अमरीका की सबसे बडी 500 कंपनियों को ट्रैक करने वाले एसएंडपी 500 की कीमतों में कल रात लगभग दो दशमलव चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक एसएंडपी 500 मूल्य में लगभग 12 प्रतिशत गिरावट हुई है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में कल रात दो दशमलव पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इस साल कुल मिलाकर इसके दाम करीब 10 प्रतिशत कम हुए हैं। नैस्डैक दो दशमलव पांच प्रतिशत से अधिक गिर गया जो इस वर्ष जनवरी से अब तक लगभग 18 प्रतिशत नीचे चला गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न